फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   police Constable raped Nepali woman on the pretext of giving ration

राशन देने के बहाने पुलिस कांस्टेबल ने नेपाली महिला से किया दुराचार

Sat, 16 May 2020 08:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2020 08:52 PM IST
विज्ञापन
police Constable raped  Nepali woman on the pretext of giving ration
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के बिलासपुर में नेपाली महिला ने एक पुलिस कर्मी पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। नेपाली मूल की एक महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर उसे जबरन अपने साथ ले जाने और दुराचार करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर बरमाणा थाना में तैनात कांस्टेबल के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक छकोह क्षेत्र की नेपाली मूल की महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करती है। उसके चार बच्च हैं। एक बेटा पंजगाईं में उसके पति के पास, जबकि तीन बच्चे उसके साथ रहते हैं।

विज्ञापन


गत शुक्रवार शाम पुलिस कांस्टेबल अजय उसके क्वार्टर में आया। वह पहले खारसी चौकी में तैनात था। इस वजह से उसे जानती थी। कांस्टेबल ने उसे राशन देने की बात कही। गाड़ी में रखा राशन लेने को अपने साथ आने को कहा। वह गाड़ी के पास पहुंची तो उसमें चालक पहले से बैठा था। आरोपी ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाया और उसे घुमारवीं ले गए। यहां क्वार्टर में पुलिस कर्मी ने उससे दुराचार किया। बाद में गाड़ी चालक उसे घुमारवीं में ही छोड़कर चला गया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर बरमाणा थाने में आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed