फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   online Cheating accused boy and girl arrested from dehradun

ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक-युवती देहरादून से गिरफ्तार

Wed, 31 Mar 2021 05:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 31 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
online Cheating accused boy and girl arrested from dehradun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

किन्नौर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ टावर लगाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले युवक और युवती को देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। दो साल पुराने मामले को डीएसपी भावानगर राजू ने गंभीरता से लेते हुए पुलिस थाना प्रभारी टापरी किरण की अगुवाई में स्पेशल टीम का गठन किया। देहरादून में किन्नौर पुलिस ने जाल बिछाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले रिंकू कुमार निवासी बिलारी देहरादून और युवती को गिरफ्तार किया और किन्नौर ले आए। गिरफ्तार किया गया युवक गिरोह का मास्टर माइंड है, जबकि युवती लोगों को फोन कर टावर लगाने का झांसा देने का काम करती थी। इसकी एवज में उसे मासिक वेतन मिलता था।

विज्ञापन


  24 अक्तूबर 2019 को विद्या कुमार निवासी पूनंग ने टापरी पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उनके साथ टावर लगाने के नाम पर 4 लाख 54 हजार 4 सौ रुपये की ठगी हुई। शिकायत में विद्या कुमार ने बताया था कि उनके फोन में किसी टावर कंपनी के नाम पर फोन आया था। कहा गया था कि कंपनी एक टावर लगाना चाहती है। यदि उनके पास जगह है तो कंपनी टावर लगाने की एवज में लाखों रुपये के अलावा हर माह किराया भी देगी। इसके लिए कंपनी खाते में कुछ पैसे जमा करने होंगे। विद्या कुमार ने शातिरों के झांसे में आकर कई बार ऑनलाइन 4 लाख, 54 हजार रुपये, 4 सौ रुपये भी जमा कर दिए, लेकिन उसके बाद न तो उस टावर कंपनी के नाम से फोन आया और न टावर लगा। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक-युवती से 8 मोबाइल और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। आरोपी 8 दिन तक पुलिस की रिमांड पर रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed