{"_id":"5fb5588e8ebc3e1a2722400b","slug":"one-kg-of-gold-biscuits-recovered-from-the-car-in-una-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कार से एक किलो सोने के बिस्किट बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल: कार से एक किलो सोने के बिस्किट बरामद
Wed, 18 Nov 2020 10:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, हरोली (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के ऊना जिले के पंडोगा में पंजाब की ओर से आ रही एक कार से एक किलो सोने के बिस्किट और 178 ग्राम सोने के आभूषण पकड़े गए हैं। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की। पंडोगा में बुधवार देर शाम राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने होशियारपुर की ओर से आ रहे कार चालक को रोका और तलाशी लेने पर एक किलो सोने के बिस्कुट एवं 174 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।
विज्ञापन
विभाग की टीम ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। कार से बरामद सोने से संबंधित बिल एवं कागजात कार में बैठे लोग पेश नहीं कर पाए। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के उप आयुक्त ऊना शाहदेव कटोच ने बताया कि कार से पकड़े गए बिना बिल के सोने पर तीन लाख 52 हजार 690 रुपये जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन