प्रेमी के साथ चलती कार में नर्स ने की आत्महत्या, चालक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी के साथ चलती कार में प्रेमिका ने जहर खाकर जान दे दी है। महिला रोहड़ू की रहने वाली है और एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। मंगलवार रात सुन्नी पुलिस को अस्पताल से सूचना दी गई कि एक महिला मृत हालत में अस्पताल पहुंचाई गई है। इस पर पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया।
बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, अदालत ने आरोपी चालक को पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की है। पुलिस के मुताबिक रोहड़ू के एक निजी अस्पताल में महिला स्टाफ नर्स के तौर पर कार्यरत थी। वहीं, आरोपी चालक के तौर पर काम करता है। दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शाम करीब सवा पांच बजे महिला ने उसे बुलाया। इसके बाद दोनों गाड़ी में बैठ गए। कुछ देर आगे जाने पर महिला ने शीशे की बोतल निकालकर जहरीला पदार्थ पी लिया। इसी बीच वह गाड़ी को रोकता तब तक महिला ने शीशी गटक ली थी। चालक ने डर से गाड़ी को आगे बढ़ाया और रामपुर होते हुए करीब रात एक बजे महिला को सुन्नी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया।
लेकिन, डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित करार दिया। डाक्टरों के मुताबिक महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले की मौत हो चुकी है। इसी बीच सुन्नी पुलिस को भी सूचना दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि गाड़ी चालक को गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।