फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   nigerian drug smugglers arrested by kullu police in delhi

कुल्लू पुलिस ने दिल्ली से धरे दो नाइजीरियन चिट्टा सप्लायर

Thu, 20 Feb 2020 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 20 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
nigerian drug smugglers arrested by kullu police in delhi
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस ने बिना वीजा, पासपोर्ट के दो नाइजीरियन चिट्टा सप्लायर्स को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पांच दिन पहले चिट्टे के साथ पकड़े गए बाप-बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस इन दोनों तक पहुंची। अब तक कुल्लू पुलिस चिट्टा और चरस में 15 विदेशियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें 11 नाइजीरियन हैं। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार भुंतर थाना में 16 फरवरी को दर्ज एक मामले में गिरफ्तार आरोपी अर्पित से जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि नाइजीरियन नागरिक कॉलिन्स से चिट्टा सप्लाई की डील की थी। कॉलिन्स ने अपने दूसरे साथी चीमा के साथ मिलकर अर्पित के पिता अश्वनी के पास सप्लाई पहुंचाई थी।
विज्ञापन


इसके बाद एएसआई चमन ठाकुर, हेड कांस्टेबल विजय, राजेश, मनोज, कांस्टेबल प्रेम, संदीप राणा, विकास, भूपेंद्र, सोनू, प्रवीण की टीम ने आरोपी कॉलिन्स उर्फ केन 21, नाइजारिया, चीमा सेगस 37 नाइजीरिया को वीरवार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 में मोहन गार्डन उत्तम नगर डिस्ट्रिक्ट द्वारका दिल्ली से गिरफ्तार कुल्लू लाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास पासपोर्ट या वीजा भी नहीं है। इसलिए इनके खिलाफ फॉरेनर एक्ट की धारा 14 में भी कार्रवाई की गई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने दो नाइजीरियन चिट्टा सप्लायर्स गिरफ्तार किए हैं। दोनों बिना पासपोर्ट व वीजा के भारत में रह रहे थे। जुलाई 2019 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि मामले की छाबनीन की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed