{"_id":"5f3cc5e17f38d863e73052d6","slug":"murder-in-chamba-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या करने के बाद खुद भी फंदे पर झूला व्यक्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की हत्या करने के बाद खुद भी फंदे पर झूला व्यक्ति
Wed, 19 Aug 2020 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 19 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा जिले की सराहन पंचायत के सोंट गांव में एक व्यक्ति ने महिला को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक महिला चंपा मंडलूई की रहने वाली थी। फंदा लगाकर जान देने वाला राकेश सराहन पंचायत के सोंट गांव का था। प्रथम दृष्टया मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक महिला और पुरुष दोनों के परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला अपने मायके में रहती थी। मंगलवार रात को वह उक्त व्यक्ति से मिलने उसके घर गई थी। बुधवार सुबह राकेश की मां ने कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि खून से लथपथ चंपा बिस्तर पर पड़ी थी। उसके पास लोहे की रॉड भी पड़ी थी, जबकि राकेश का शव पंखे से झूल रहा था। मृतक राकेश की मां ने तुरंत इसकी सूचना गांव के लोगों को दी। ग्रामीणों ने प्रधान और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही एसपी डॉ. मोनिका, एएसपी चंबा रमन शर्मा और एसएचओ शकीनी कपूर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चंबा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। लोहे की रॉड को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उधर, एएसपी रमन शर्मा ने बताया कि सराहन पंचायत में एक व्यक्ति ने महिला को मारकर खुद भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन