हिमाचल: पहले गाड़ी में पी शराब, फिर मामूली कहासुनी पर कर दी साथी युवक की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले गाड़ी में बैठकर शराब पी और फिर मामूली कहासुनी में साथी युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार देर रात को हिमाचल के किन्नौर जिले के पुलिस थाना भावानगर के तहत पौंडा पंचायत के काचे गांव में हुई। हत्या के आरोप में नेपाली मूल के 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। काचे गांव के टिकम सिंह पुत्र जयचंद ने इस संबंध में शुक्रवार रात को पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। उधर, शनिवार को मामले को लेकर काचे गांव के सैकड़ों लोग भावानगर पुलिस थाने के बाहर जुट गए और नारेबाजी करने लगे। उन्होंने इस घटना पर रोष जताया और अपराधी को कड़ी सजा देने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एसआर राणा भावानगर थाना पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी। उन्होंने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। जांच को विशेष टीम का गठन किया है। इसका नेतृत्व डीएसपी राजू को सौंपा गया।
उधर, टिकम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शुक्रवार को सुनील कुमार पुत्र विजय चंद, शशि कुमार पुत्र राजीराम और नेपाली मूल के युवक राजू के साथ काचे गांव में गाड़ी में बैठकर शराब पी रहे थे। सुनील की राजू से किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों गाड़ी से बाहर निकलकर झगड़ने लगे। राजू ने सुनील के गले के पास धारदार हथियार से वार कर दिया। इस कारण सुनील की गर्दन से खून बहने लगा। खून अधिक बहने पर उसकी मौत हो गई। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर राजू थाना प्रभारी कश्मीर सिंह राणा के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी भावानगर लाया गया। एसपी एसआर राणा ने कहा कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।