{"_id":"5f021c188ebc3e4309577715","slug":"man-killed-wife-in-dharampur-solan-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत अधेड़ ने पत्नी पर दागी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में धुत अधेड़ ने पत्नी पर दागी गोली, अस्पताल में तोड़ा दम
Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सोलन जिले के धर्मपुर थाना के तहत एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गोली दाग दी। रविवार देर रात हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे में था।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल महिला को निजी अस्पताल में दाखिल किया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव वाले अपने घरों से बाहर निकले। मृतक महिला की पहचान शकुंतला देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जबकि आरोपी 61 वर्षीय मेहर सिंह ठाकुर को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही इस्तेमाल की गई टोपीदार बंदूक को भी बरामद कर लिया है। घटना धर्मपुर की है। उधर परवाणू के डीएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन