{"_id":"5e5cec408ebc3eeb393d1dcd","slug":"kccb-loan-allocation-scam-fir-against-saria-factory-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीसीबी ऋण आवंटन घोटाला: सरिया फैक्टरी मालिक पर होगी एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
केसीसीबी ऋण आवंटन घोटाला: सरिया फैक्टरी मालिक पर होगी एफआईआर
Tue, 03 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना जिले के एक सरिया फैक्टरी मालिक के खिलाफ विजिलेंस धर्मशाला जल्द एफआईआर दर्ज करेगी। विजिलेंस ने प्रदेश सरकार की स्वीकृति के लिए केस भेजा था। जिसे प्रदेश सरकार ने केसीसी बैंक की बीओडी में मंजूरी दे दी है। अब केसीसी बैंक के ऋण आवंटन घोटाले में जल्द एक और एफआईआर दर्ज होगी। इससे पहले विजिलेंस केसीसी बैंक ऋण आवंटन मामले में तीन मामले दर्ज कर चुका है। अब ऊना जिले के सरिया फैक्टरी के मालिक पर ऋण लेकर गड़बड़ी करने पर एफआईआर की जाएगी। जानकारी के मुताबिक सरिया फैक्टरी मालिक ने केसीसी बैंक की शाखा से लाखों का लोन लिया था, जिसमें अब गड़बड़झाला पाया गया है।
विज्ञापन
जिसकी शिकायत विजिलेंस से की गई। विजिलेंस ने इस मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट तैयार की है, अब सिर्फ प्रदेश सरकार से केस दर्ज करने की स्वीकृति मांगी गई थी, जिस पर प्रदेश सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए मामले को केसीसी बैंक की निदेशक मंडल को स्वीकृति देने के लिए भेजा था। पिछले सप्ताह केसीसी बैंक ने इस मामले में केस दर्ज करने को मंजूरी दी है। उधर, धर्मशाला विजिलेंस के एसपी अरुल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार को केसीसी बैंक के ऋण आवंटन मामले में केस दर्ज करने की फाइल भेजी है। जैसे ही प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलेगी, विजिलेंस आगामी कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन