फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hyderabadbased businessman arrested for Rs 52 lakh fraud, gave fake appointment letters to 13 youth

हैदराबाद का नामी कारोबारी 52 लाख की ठगी में गिरफ्तार, 13 युवाओं को दिए थे फर्जी नियुक्ति पत्र

Wed, 12 Feb 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 12 Feb 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Hyderabadbased businessman arrested for Rs 52 lakh fraud, gave fake appointment letters to 13 youth
सांकेतिक तस्वीर

रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र सौंपकर 52 लाख रुपये की ठगी के मामले में भोरंज पुलिस ने हैदराबाद के नामी कारोबारी बसंत पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी को हमीरपुर न्यायालय ने 22 फरवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में भोरंज पुलिस ने 24 जनवरी, 2020 को भोरंज के गांव महल से सपना रानी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद इस मामले की परतें खुलीं। महिला की शिनाख्त पर अब हैदराबाद से इस कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। धोखाधड़ी के इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन


 कई शोरूमों का मालिक आरोपी बसंत पटेल ने हमीरपुर के एक निजी बैंक में अपने फर्जी दस्तावेज और आधार देकर विजय कुमार के नाम से जाली खाता खोला था। ठगी के शिकार हुए सभी युवकों से इसी बैंक खाते में कुल 52 लाख रुपये जमा करवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक कारोबारी के पिता ने पुलिस को 52 लाख रुपये लौटाने और उनके बेटे को छोड़ने की बात कही थी, ताकि समाज में उनके परिवार की इज्जत बनी रहे, लेकिन पुलिस ने कानूनी नियमों का हवाला देते हुए कार्रवाई करना उचित समझा।

एक हफ्ते तक हैदराबाद में चलती रही कार्रवाई : कुलवंत

इस मामले की शिकायत भोरंज पुलिस के पास 8 अगस्त, 2019 को मिली थी। करीब 13 युवाओं ने पुलिस में दी शिकायत में कहा था कि कुछ लोगों ने उनसे पैसे लेकर रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में नौकरी देने का झांसा दिया था, लेकिन किसी भी युवक को नौकरी नहीं मिली। भोरंज पुलिस ने इसी साल मामले में जनवरी में सपना रानी को गिरफ्तार किया। 

पुलिस थाना भोरंज के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने कहा कि महिला की शिनाख्त पर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, मुख्य आरक्षी सतेंद्र, आरक्षी सुनील और अंकुर समेत एक विशेष जांच दल हैदराबाद के लिए रवाना हुआ था। करीब एक हफ्ते के बाद पुलिस टीम को बसंत पटेल के ठिकाने का पता चला। इसके बाद हैदराबाद पुलिस से संपर्क कर उसे हिरासत में लिया गया और हमीरपुर लाने की औपचारिकताएं पूरी कीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed