{"_id":"5ea6ca268ebc3e90743f292b","slug":"himachal-police-lodges-fir-against-chemist-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट से जसूर पहुंच गए कई व्यापारी, एक पर एफआईआर, चार के ई-पास रद्द","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पठानकोट से जसूर पहुंच गए कई व्यापारी, एक पर एफआईआर, चार के ई-पास रद्द
Mon, 27 Apr 2020 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, जसूर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Apr 2020 05:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें खोलने के आदेश जारी करने से व्यापारिक कस्बे जसूर में सोमवार पठानकोट से कुछ व्यापारियों के यहां आकर दुकानें खोलने से कस्बे में हड़कंप मच गया। नूरपुर के एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर और डीएसपी साहिल अरोड़ा ने पूरे जसूर कस्बे का निरीक्षण किया। इस दौरान पठानकोट से आए व्यापारियों के परिसरों पर दबिश दी गई। पाया गया कि जिला प्रशासन के प्रदान किए गए ई-पास के चलते यह लोग कंडवाल बैरियर को क्रॉस करके जरूर पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार इन सभी के ई-पास को निरस्त कर दिया और एक केमिस्ट पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस और प्रशासन पठानकोट के व्यापारी के संचालित मिल्क डेयरी के परिसर पर भी गए और और चेतावनी दी कि अगर उसका परिसर कल से खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसी दौरान पुलिस ने बिना जरूरी काम के घूम रहे चार बाइक चालकों का चालान भी किया।
विज्ञापन
सामाजिक दूरी का नहीं रखा ख्याल
सोमवार को कस्बे में भारी भीड़ देखने को मिली। सामाजिक दूरी की तरफ लोगों ने कोई ज्यादा ध्यान नहीं दिया। दुकानों, बैंक और एटीएम पर खासा जमघट रहा। एसडीएम नूरपूर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कस्बे जसूर में चार लोगों के ई-पास को निरस्त किया गया है। इसके अलावा एक दवा विक्रेता पर एफआईआर भी दर्ज की गई है। पठानकोट से आने वाले सभी व्यापारियों को चेतावनी दी गई है कि अगर कल से उनके व्यापारिक संस्थान खुले पाए गअ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन