फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News : woman murder in mandi

शीशा तोड़ने पर डांटा तो नशेड़ी पोते ने कर दी दादी की हत्या

Mon, 03 Aug 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/गोहर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/गोहर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Aug 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
Himachal News : woman murder in mandi
सांकेतिक तस्वीर

डांट से खफा होकर 20 साल के नशेड़ी पोते ने दादी की हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह गोहर के डल गांव की है। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी गुरदेव चंद शर्मा के अनुसार आरोपी नशे के मामलों में शामिल रहा है। सोमवार सुबह आरोपी निखिल अपने कमरे में था। उसने अपने बेड पर लगे शीशे को तोड़ दिया, जिसकी आवाज सुनकर दादी भूमा देवी (65) कमरे में आई और पोते को डांट दिया।

विज्ञापन


डांट से निखिल तैश में आ गया और दादी से हाथापाई करने लगा। इसी बीच निखिल ने टूटे हुए कांच से दादी की छाती पर वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गईं। चीख-पुकार सुनकर घर के अन्य सदस्य दौड़ते हुए निखिल के कमरे में पहुंचे और घायल भूमा देवी को तुरंत सिविल अस्पताल गोहर लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने भूमा देवी को मृत घोषित कर दिया। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed