फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News: fake mining form gang busted one arrested

अवैध खनन के लिए जाली माइनिंग फार्म बनाने का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 22 Oct 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: fake mining form gang busted one arrested
सांकेतिक तस्वीर

अवैध खनन पर हो रही पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए जाली माइनिंग (एम) फार्म बनाने का भंडाफोड़ हुआ है। क्षेत्र के पुराना होशियारपुर रोड पर पुलिस ने बुधवार देर रात जाली एम फार्म बनाकर सरकारी खजाने को लाखों का चूना लगा रहे एक युवक को पकड़ा है। पुराना होशियारपुर रोड स्थित कार्यालय से कंप्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर व दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की आगामी छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डीएसपी रमाकांत ठाकुर बुधवार रात पुलिस टीम के साथ गश्त पर पुराना होशियारपुर रोड पर मौजूद थे। इस दौरान डीएसपी ने एक बिल्डिंग में छापा मारकर जाली एम फार्म बना रहे युवक को रंगे हाथों दबोचा। पुलिस ने मौके से कंप्यूटर सहित स्कैनर, मोबाइल फोन सहित दस्तावेज भी कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी युवक जाली एम फार्म बनाकर खनन माफिया के लोगों को देता था। आरोपी युवक की पहचान विक्रम निवासी गांव सिंहपुर तहसील अरनीवाला जिला फाजिल्का पंजाब के रूप में हुई है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि खड्डों-नदियों से खनन सामग्री भरते समय लीज होल्डर एम फार्म देता है। इससे सरकार का खजाना भी भरता है, लेकिन अवैध खनन करने वाले पुलिस से बचने के लिए जाली एम फार्म बनवाकर मोटी कमाई करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed