{"_id":"5f6447938ebc3e74906cd951","slug":"himachal-news-16-year-old-shot-to-death-patlikuhal-kullu-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतलीकूहल के हिमरी गांव में 16 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पतलीकूहल के हिमरी गांव में 16 वर्षीय लड़के की गोली मारकर हत्या
Fri, 18 Sep 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 18 Sep 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू जिले की ऊझी घाटी की ग्राम पंचायत देवगढ़ के गांव हिमरी में एक लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़के के शव पर कई जगह पर बंदूक के छर्रे मिले हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देवगढ़ पंचायत के हिमरी गांव में एक 16 वर्षीय लड़का गांव के कुछ अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए निकला था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस दौरान मक्की के खेत में पहले से ही बंदरों की पहरेदारी कर रहे गांव के एक व्यक्ति ने बंदर समझकर फायर कर दिया। लेकिन यह गोली किशन पुत्र छिटू राम (16) को लग गई और उसकी मौके पर मौत हो गई है। सेब के बगीचे व मक्की के खेतों के साथ जंगल होने से यहां बंदर फसल को नुकसान पहुंचाने के लिए आते हैं। ऐसे में ग्रामीण पहरा देते हैं। हत्या का संगीन केस होने के चलते तुरंत इसकी सूचना एसपी कुल्लू और डीएसपी मनाली संजीव कुमार को दी गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम हिमरी पहुंची ही थी कि इतने में एसपी और डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां पता चला कि वीरवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ठिनू राम गांव हिमरी ने अपने खेत में 12 बोर की बंदूक से फायर किया जिसमें 16 साल के लड़के की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह और एसडीपीओ मनाली ने मौके पर जाकर शव का निरीक्षण किया तो उन्होंने युवक के शरीर के कई अंगों पर गोली के छर्रों के निशान पाए। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
कहा कि यह हादसा है या आपसी रंजिश है, सभी पहलुओं पर इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत केस दर्ज कर आर आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है।