फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Firing on patrolling party in Manali, big accident averted due to missed target

मनाली में पेट्रोलिंग पार्टी पर फायर, ऐसे टला बड़ा हादसा, तीन गिरफ्तार

Thu, 12 Dec 2019 07:21 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
Firing on patrolling party in Manali, big accident averted due to missed target

पर्यटन नगरी मनाली में रात्रि गश्त के दौरान होमगार्ड की पेट्रोलिंग पार्टी पर कुछ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया है। गुत्थमगुत्था होने पर एक युवक ने होमगार्ड पर गोली भी चलाई, लेकिन निशाना चूकने से बड़ा हादसा टल गया। इसके बाद युवक ने देशी कट्टे से एक जवान के सिर पर हमला कर दिया है। इसके अलावा जवानों के डंडे छीनकर उनके साथ मारपीट की।

विज्ञापन


इसमें होमगार्ड का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मनाली अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि गोली चलाने वाला आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस ने फरार आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां से छह कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने जानलेवा हमले में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात डेढ़ बजे मनाली के मॉडल टाउन स्थित शराब के ठेके के पास चार युवक सड़क पर खड़े थे, जिन्हें पेट्रोलिंग ड्यूटी के दौरान होमगार्ड के जवान नरेश कुमार और तिखू राम ने कहा कि आधी रात का समय है, तुम लोग अपने-अपने घर जाओ। इस पर चारों ने कहा कि वे चले जाएंगे। इसके बाद होमगार्ड नरेश करीब 50 मीटर आगे पहुंचा था तो ठेके के पास खड़े चारों आरोपियों ने नरेश के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने देसी कट्टा निकाल कर नरेश कुमार पर गोली चला दी, लेकिन गोली उसे नहीं लगी तो उसने देशी कट्टे से नरेश के सिर पर मारना शुरू कर दिया है, जिससे वह जख्मी हो गया और उपचार के लिए उसे मनाली अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि मारपीट करने तथा गोली चलाने वाले चारों आरोपी गोंपा मंदिर की तरफ भाग गए।

मनाली पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान संदीप (33) गांव समाहण मनाली, आकाश पुत्र नरेंद्र (19) ज्वाला नगर चौक शहादरा दिल्ली, कर्ण पुत्र अजय कुमार(22) मुहला बजरी कंपनी पठानकोट के रूप में हुई है। यह सभी मनाली में सेल्समेन का काम करते हैं। गोली चलाने वाला चौथा आरोपी देहरादून का रहने वाला शुभम उर्फ शिवू है, जिसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed