{"_id":"5ea422408ebc3e904032d9e3","slug":"fir-on-the-truck-driver-carrying-girl-in-a-by-hiding-in-blanket-three-quarantine","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को कंबल में छिपाकर ला रहे ट्रक चालक पर केस, क्लीनर समेत तीनों क्वारंटीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती को कंबल में छिपाकर ला रहे ट्रक चालक पर केस, क्लीनर समेत तीनों क्वारंटीन
Sat, 25 Apr 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सोलन में कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच एक ट्रक चालक पर बाहरी राज्य में फंसी युवती को कंबल में लपेटकर छिपाकर लाने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चालक, हेल्पर और युवती तीनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस बाईपास मार्ग पर गश्त पर थी। इसी बीच एक ट्रक कुमारहट्टी की ओर से आया। उक्त ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया।
विज्ञापन
इसमें चालक सहित एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। जब चालक की सीट के बीच में रखे कंबल को उठाया तो उसके नीचे एक युवती छिपाई हुई थी। युवती को कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर प्रदेश में लाया जा रहा था। पुलिस ने चालक शंभू निवासी गांव करयाली तहसील रामपुर बुशहर जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। तीनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा दिया है। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन