फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   fir on false information of Coronavirus positive case in waknaghat himachal

अस्पताल में परीक्षण को लाई युवती को बता दिया कोरोना पॉजिटिव, केस दर्ज

Sat, 16 May 2020 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, कंडाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
fir on false information of Coronavirus positive case in waknaghat himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के वाकनाघाट में एक युवती के कोरोना पॉजिटिव होने की भ्रामक सूचना देने पर पुलिस ने फेसबुक पेज संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फेसबुक पेज पर चल रहे एक चैनल ने युवती के पॉजिटिव होने की सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार वाकनाघाट में निजी विवि की एक छात्रा 5 मई को चंडीगढ़ से वापस आई थी, जिसे 8 मई को होम क्वारंटीन किया गया। इसके बाद उक्त युवती को 108 एंबुलेंस में कंडाघाट अस्पताल में टेस्ट करवाने के लिए लाया गया था। लेकिन आरोपी ने युवती के पॉजिटिव होने की फेक न्यूज फेसबुक पर चला दी।

विज्ञापन


इसके बाद कोविड ग्रुप के एक सदस्य ने उक्त न्यूज के स्पष्टीकरण के लिए कोविड ग्रुप पर डालकर प्रशासन से जानकारी हासिल की। जिसे देखकर प्रशासन ने तुरंत पुलिस विभाग को सूचित कर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी फेक न्यूज को लेकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस टीम ने वाकनाघाट जाकर लड़की के बयान पर उक्त चैनल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बृजलाल ने बताया कि अभी उक्त मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने 188 व डिजास्टर मैनेजमेंट के तहत मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


निगेटिव आई है सैंपल की रिपोर्ट : एसडीएम
एसडीएम डॉ. संजीव धीमान ने बताया कि पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए थे, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि भेजे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि आपदा की घड़ी में इस तरह की फेक पोस्ट से परहेज करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed