{"_id":"5f32b7d28ebc3eaad348b9c4","slug":"fir-against-boy-for-making-caste-remarks-on-pm-narender-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने वाले युवक पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीएम मोदी के खिलाफ जातिगत टिप्पणी करने वाले युवक पर एफआईआर
Tue, 11 Aug 2020 08:53 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल पर पुलिस थाना नालागढ़ में चंगर क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास के मौके पर युवक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्र भड़काऊ पोस्ट डाली थी।
विज्ञापन
इस संबंध में कुछ युवकों ने पुलिस थाना नालागढ़ में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच के बाद गांव युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायकर्ता प्रेम चंद, राम पाल, संजीव कुमार तथा लेखराम ने बताया कि युवक ने श्रीराम जन्म भूमि मंदिर के शिलान्यास के दिन सोशल मीडिया पर अभद्र और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम किया। डीएसपी नालागढ़ मानव वर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन