{"_id":"5e2c460a8ebc3e4b337576cc","slug":"female-employee-accused-of-bribery-suspended-departmental-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत की आरोपी महिला कर्मचारी निलंबित, होगी विभागीय जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्वत की आरोपी महिला कर्मचारी निलंबित, होगी विभागीय जांच
Sat, 25 Jan 2020 07:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार आरोपी महिला कर्मी को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने महिला के निलंबन के आदेश जारी किए हैं। साथ ही पुलिस महकमे ने इस मामले में विभागीय जांच भी शुरू कर दी है। अदालत से आरोपी महिला को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार शाम विजिलेंस ने आरोपी महिला पुलिस कर्मी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 28 जनवरी तक पुलिस रिमांड मिली है।
विज्ञापन
पुलिस लाइन नाहन में वायरलेस विंग में एचएचसी के पद पर तैनात आरोपी महिला सत्या देवी को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। बीते वीरवार को मेडिकल कॉलेज नाहन के समीप ही विजिलेंस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था। एचएचसी (मानक मुख्य आरक्षी) के पद पर तैनात महिला कर्मी पुलिस लाइन नाहन में वायरलेस विंग में तैनात थी।
विज्ञापन
आरोप है कि एचएचसी सत्या देवी ने शिकायतकर्ता से बेटे को पुलिस महकमे में विशेष पुलिस अधिकारी का पद दिलाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी। लिहाजा, विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया। इसी दौरान महिला कर्मी को रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उधर, मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि महिला को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपी महिला कर्मी के खिलाफ पुलिस विभागीय जांच भी कर रही है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।