फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Facebook account of director of higher education hacked, Vicious asks people for 20 thousand rupees

उच्च शिक्षा निदेशक का फेसबुक अकाउंट हैक, शातिर ने लोगों से मांगे 20 हजार रुपये

Thu, 19 Nov 2020 04:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Nov 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Facebook account of director of higher education hacked, Vicious asks people for 20 thousand rupees
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने नई फेसबुक आईडी बनाकर कई लोगों को मेसेंजर के माध्यम से 15 से 20 हजार रुपये देने के मेसेज भेजे हैं। शिक्षा निदेशक कोरोना पॉजिटिव होने के चलते आइसोलेट हैं। इससे पहले भी उच्च शिक्षा निदेशक का फेसबुक अकाउंट एक बार हैक हो चुका है। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर पुलिस थाना में दी थी। प्रदेश में साइबर क्राइम के मामले दिनोंदिन बढ़ते जा रही हैं। साइबर ठगों के शिकंजे में फंसकर कई लोग लाखों रुपये लुटा चुके हैं। राज्य पुलिस लगातार लोगों को जागरूक भी करती जा रही है। बावजूद इसके साइबर क्राइम के मामले कम नहीं हो रहे हैं। जागरूकता के अभाव में लोग रोजाना इन साइबर ठगों के झांसे में आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसी कड़ी में साइबर ठगों ने दोबारा से उच्च शिक्षा निदेशक के फेसबुक अकाउंट को हैक करके लोगों को लूटने का इंतजाम किया है। वीरवार को शिक्षा निदेशक के फेसबुक अकाउंट से कई लोगों को मेसेंजर के माध्यम से पैसे देने के लिए मेसेज किए गए हैं। सभी मेसेजे के माध्यम से सिर्फ ऑनलाइन ही पैसों को ट्रांसफर करने की बात कही गई है। जिन लोगों ने वापस मेसेज कर लिखा है कि हम ऑफिस आकर आपको पैसा देते हैं, उनके साथ आगे की बात नहीं की गई है। उधर उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें कई लोगों से इस बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने सभी लोगों को इस बारे में सचेत रहने की अपील की है। कहा कि इस बारे में जल्द ही साइबर क्राइम से संपर्क किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed