फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Eight youths caught with Chitta in Shimla district, one abscond

शिमला: कोटखाई और कुमारसैन में चिट्टे के साथ पकडे़ आठ युवक, एक फरार

Thu, 02 Apr 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू(कोटखाई)/रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू(कोटखाई)/रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Eight youths caught with Chitta in Shimla district, one abscond
सांकेतिक तस्वीर

शिमला जिले में कर्फ्यू के बीच दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे के साथ आठ युवक पकड़े गए हैं।  पहले मामले में कोटखाई में युवक कार लेकर निकले चार युवकों को पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। एक युवक मौके से फरार होने में कामयाब हुआ है। सभी आरोपी जुब्बल व कोटखाई क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर बाद पांच युवक कर्फ्यू के दौरान कार लेकर कोटखाई बाजार पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो एक छोटा पॉलिथीन का पैकेट बरामद हुआ। जिसे खोलकर देखा तो उसके भीतर 9.50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों युवकों को पकड़ा लेकिन एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपियों की पहचान तपन ठाकुर (28) गांव शिरठी जुब्बल, रमन चौहान (32) गांव जाचली जुब्बल,  हार्दिक चौहान (24) गांव मधाइक जुब्बल, अभिलाष नेहराइक (25) गांव सहडोली कोटखाई,  विशाल ताज्टा (28) गांव छोले कोटखाई के रूप में हुई है। डीएसपी कुलविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2.79 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचे चार युवक

प्रदेश में कर्फ्यू के बावजूद चिट्टे की रफ्तार नहीं थम रही। जिला शिमला में कोविड-19 से बचाव के लिए लगाए गए कर्फ्यू के बाद भी नशे के सौदागर सक्रिय होकर युवाओं को नशे का वायरस दे रहे हैं। प्रदेश में लगातार पहुंच रही खेप सुरक्षा एजेंसियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवालिया निशान उठा रहे हैं। पुलिस थाना कुमारसैन के तहत आने वाली सैंज-सुन्नी सड़क पर पुलिस ने वीरवार सुबह चार युवकों को 2.79 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस थाना कुमारसैन से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे सैंज-सुन्नी सड़क पर माहोली में सुन्नी की ओर से आ रही एक कार को मौके पर मौजूद पुलिस ने रोका। जांच के दौरान पुलिस ने चार युवकों चालक रीतिक पालसरा (20), पुत्र जयसिंह पालसरा, गांव करशोली, डाकघर, नरैण, तहसील रामपुर, पूर्ण लाल (24), पुत्र नरेंद्र कुमार, गांव झयारा, डाकघर निशानी, तहसील, निरमंड, जिला कुल्लू, विनय ठाकुर (23), पुत्र संजीव ठाकुर, गांव बायल, डाकघर कोयल, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू और सूरज (20), पुत्र केवल राम, गांव बाया, डाकघर किंगल, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला से पूछताछ की और कार की तलाशी ली।

जांच के दौरान पुलिस ने कार गियर लीवर के साथ बनी सामान रखने की ट्रे से चिट्टा बरामद किया, जिसका भार करने पर 2.79 ग्राम पाया गया। पुलिस ने सभी युवकों को गिरफ्तार कर कुमारसैन थाने पहुंचाया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने चार युवकों को 2.79 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस चारों से कड़ी पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed