{"_id":"5ea96ca28ebc3e90586e5fcb","slug":"coronavirus-ruckus-over-stopping-to-spit-in-health-center-premises-case-on-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: स्वास्थ्य केंद्र परिसर में थूकने से मना करने पर हंगामा, आरोपी पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Coronavirus: स्वास्थ्य केंद्र परिसर में थूकने से मना करने पर हंगामा, आरोपी पर केस
Wed, 29 Apr 2020 05:31 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, नगवाईं (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 29 Apr 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
हिमाचल के मंडी जिले में स्थित पंजाई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में और ओपीडी के बाहर थूकने पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीएचसी के चिकित्सक की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार एमओ पीएचसी दीपक डोगरा ने शिकायत में कहा कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे ओपीडी में मरीजों की जांच कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी भूप सिंह निवासी बागीथाच तहसील बालीचौकी आया और पीएचसी परिसर में और ओपीडी के बाहर थूकने लगा। जब उसे मना किया गया तो वह आपा खो बैठा और हंगामा खड़ा कर दिया। गालीगलौज करने लगा। उसका बर्ताव भी आक्रामक हो गया। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसचओ औट ललित महंत मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन