फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: attack on Police during curfew, three injured

कोरोना वायरस: कर्फ्यू के दौरान पुलिस पर हमला, तीन घायल

Wed, 25 Mar 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर(किन्नौर)
अमर उजाला नेटवर्क, भावानगर(किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Mar 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: attack on Police during curfew, three injured
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए सरकार एवं जिला प्रशासन भले ही लोगों की मदद और जागरूक कर रही हो लेकिन, भावावैली के यांगपा फस्ट गांव के कुछ लोगों को प्रशासन की यह सख्ती बिल्कुल ही नहीं रास आई। गांव के कुछ अराजकतत्वों ने गांव के पास कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मियों पर हमला बोल दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मियों को हल्की चोटें आई हैं। तीनों का स्थानीय चिकित्सालय में उपचार कराया गया। 

विज्ञापन


 किन्नौर जिले भावावैली  के कटगांव पुलिस चौकी से तीन पुलिस कर्मी कर्फ्यू ड्यूटी देने के लिए निकले थे। तीनों आरक्षी कटगांव से विभिन्न गांव में कर्फ्यू का अनुपालन कराते हुए वापस चौकी क्षेत्र में आ रहे थे। इस बीच यांगपा फस्ट गांव के समीप रास्ते में आठ लोग इक्कठे खड़े थे। पुलिस ने इन लोगों को वहां से घर जाने के लिए कहा तो लोगों ने पुलिस के साथ लाठी-डंडे से धावा बोल दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी के मुंह में चोट आई।
विज्ञापन


जबकि दो अन्य पुलिस कर्मियों को मारपीट के दौरान गंभीर चोटें आईं। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही डीएसपी  भावानगर ने मौके पर जाकर जांच के बाद पुलिस कर्मचारियों को मेडिकल के लिए भेज दिया और पुलिस टीम को आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके गांव पुलिस को भेज दिया है। उधर, डीएसपी भावानगर  ने बताया कि सभी आरोपियों के लिए पुलिस ने मामला दर्ज करके पुलिस को उनके गांव में भेज दिया है जल्द उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed