{"_id":"5f1ebf228ebc3e63ca4da534","slug":"clash-between-two-families-for-throwing-bushes-on-dung-heap-one-died-fir-on-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोबर के ढेर पर झाड़ियां फेंकने को लेकर भिड़े दो परिवार, एक व्यक्ति की मौत, चार पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोबर के ढेर पर झाड़ियां फेंकने को लेकर भिड़े दो परिवार, एक व्यक्ति की मौत, चार पर एफआईआर
Mon, 27 Jul 2020 07:10 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, करसोग(मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के मंडी जिले के करसोग उपमंडल के बाग शलाणा गांव में गोबर के ढेर पर झाड़ियां और कूड़ा फेंकने पर दो परिवार आपसी में भिड़ गए। मारपीट में बेलचा लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बृज लाल निवासी बाग शलाणा के रूप में हुई है। हत्या के आरोपों के तहत एक ही परिवार के चार लोगों और नौकर समेत पांच लोगों पर मुकद्दमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिमला भेजा गया है। पुलिस के अनुसार बाग शलाणा में हत्यारोपी प्रेमलाल और उसकी पत्नी कली बृज लाल के गोबर के ढेर के पास काम कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोपी पति-पत्नी ने गोबर के ढेर पर कूड़ा और झाड़ियां फेंक दीं। बृजलाल ने उन्हें झाड़ियां और कूड़ा हटाने को कहा तो झगड़ा शुरू हो गया। हाथापाई होने लगी। उसी समय प्रेम सिंह का बेटा और बहू सहित नेपाली नौकर आ गए। बृज लाल के बेटा गणेश राणा और उसका छोटा भाई विद्यासागर पिता को बचाने मौके पर गए। इस दौरान बेलचे के वार से बृज लाल बेहोश होकर गिर गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोग मौके पर से पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां देकर चले गए। इस दौरान मनरेगा के तहत रास्ते के काम में लगी औरतें भी मौके पर पहुंची। परिवार के सदस्यों ने बृज लाल को सिविल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अरुण मोदी ने कहा कि पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन