फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CBI raid at home of Himachal president of BJP Industrial Cell

भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के हिमाचल अध्यक्ष के घर सीबीआई का छापा

Wed, 17 Mar 2021 08:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क,बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क,बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 17 Mar 2021 08:12 PM IST
सार

  • भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के  प्रदेश अध्यक्ष के घर सीबीआई छापा
  • कार्यालय में भी सीबीआई ने की छापामारी
  • जांच एजेंसी को सभी जरूरी कागजात मुहैया कराए

विज्ञापन
CBI raid at home of Himachal president of BJP Industrial Cell
कार्यालय के बाहर सीबीआई की कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा औद्योगिक प्रकोष्ठ के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष सुमित शर्मा के घर और कार्यालय में सीबीआई ने बुधवार को छापा मारा है। इस दौरान घर और कार्यालय की गहन तलाशी ली गई। सुबह 10 बजे शिमला से पहुंची सीबीआई की टीम देर शाम खबर लिखे जाने तक सुमित शर्मा से बद्दी स्थित उनके कार्यालय में पूछताछ करती रही। जानकारी के मुताबिक भाजपा नेता सुमित शर्मा के खिलाफ दिल्ली सीबीआई में धारा 420 और 120 बी के तहत मामला दर्ज था। सूत्रों के मुताबिक पेशे से अधिवक्ता सुमित शर्मा के खिलाफ एक मल्टीनेशनल कंपनी के लिए कंसल्टेंसी के दौरान जालसाजी से औद्योगिक पैकेज के कागजात तैयार करवाने का आरोप है। सीबीआई ने इस मामले में उन्हें पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया था, लेकिन वह स्पष्टीकरण देने के लिए नहीं गए।

विज्ञापन


इस पर सीबीआई ने शिमला से भाजपा नेता के खिलाफ सर्च वारंट लिया और उसके तहत उनके नालागढ़ स्थित घर और बद्दी स्थित कार्यालय में दबिश दी। सीबीआई की इस कार्रवाई से उनके घर के आसपास काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसके चलते सीबीआई की टीम ने स्थानीय पुलिस को भी मदद के लिए बुलाया। सूत्रों के मुताबिक सुमित शर्मा किसी केस के सिलसिले में शिमला रवाना हो रहे थे, लेकिन सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें फोन कर घर बुलाया। उधर, सुमित शर्मा ने कहा कि वर्ष 2000 में उन्होंने एक कंपनी के लिए कंसल्टेंसी की थी। इसे लेकर सीबीआई ने उनसे पूछताछ की है। जांच एजेंसी को सभी जरूरी कागजात मुहैया कराए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed