{"_id":"611f40438ebc3e06046cd856","slug":"bihar-worker-murdered-in-khani-village-of-gadsa-valley-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: गड़सा घाटी के खाणी गांव में यूपी के युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू: गड़सा घाटी के खाणी गांव में यूपी के युवक की हत्या
Fri, 20 Aug 2021 06:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 20 Aug 2021 06:11 PM IST
सार
खणी गांव में बिहार निवासी कामगार राम चंद की हत्या कर दी गई और आरोपी नेपाली कामगार खडक बहादुर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद पुलिस मौके लिए रवाना हुई। स्थानीय पारली पंचायत के प्रधान राज मल्होत्रा ने कहा कि घटना की सूचना सुबह मिली है।
विज्ञापन
कामगार की हत्या(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की गड़सा घाटी के खाणी गांव में यूपी के युवक की लोहे की रॉड और तवे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई है। घटना वीरवार देर रात की है। बताया जा रहा है हत्या आरोपी नेपाली युवक नशे में धुत था। आरोपी ने लहूलुहान युवक का सिर दीवार से भी पटका है। इसके बाद आरोपी अपने दो बच्चों के साथ फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि उसने अपनी पत्नी से भी मारपीट की है। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वीरवार रात 12 से एक बजे के बीच खाणी गांव में सेब बगीचे में एक मकान में रह रहा खड़क बहादुर (33) मिस्त्री राम चंद्र (36) निवासी छपरा, जिला संत कबीरनगर, उत्तर प्रदेश के कमरे में पहुंचा। उसके साथ सिकंदर भी था, लेकिन वह डर के मारे भाग गया। आरोपी ने राम चंद्र पर लोहे की रॉड और कमरे में रखे रोटी बनाने वाले तवे से हमला कर दिया। उसका सिर भी दीवार से पटका। इससे उसकी मौत हो गई। मौके से भाग गए सिकंदर ने गड़सा स्कूल में रात गुजारी।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे एक अन्य मजदूर रामचंद्र के कमरे में आया तो खून से लथपथ शव देखा। उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी। फिर पारली पंचायत प्रधान राज मल्होत्रा के सूचित किया गया। सूचना पर एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ हत्या आरोपी नेपाली की पत्नी और प्रवासी मजदूरों के बयान दर्ज किए। दोपहर बाद मंडी से फोरेंसिक टीम भी पहुंची और शव को कब्जे में लिया। एसपी ने कहा कि हत्या करने के बाद बाद नेपाल का खड़क बहादुर पांच साल के बेटे और सात की बेटी के साथ मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन