फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Allegations of caste discrimination in the midday meal in the name of the deity

देवता के नाम पर मिड-डे मील में जातिगत भेदभाव के आरोप, पुलिस में शिकायत

Thu, 19 Dec 2019 07:31 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालीचौकी/गोहर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालीचौकी/गोहर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Dec 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Allegations of caste discrimination in the midday meal in the name of the deity

हिमाचल के मंडी जिले के बालीचौकी में फिर जातीय भेदभाव का मामला सामने आया है। एक स्कूल के अनुसूचित जाति के अभिभावकों ने ऊंची जाति के अभिभावकों पर देवता के नाम पर अध्यापकों पर बच्चों को मिड-डे मील में रोलनंबर वाइज न बैठाने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। यह मामला 16 दिसंबर का बताया जा रहा है। इसकी शिकायत कुछ अनुसूचित जाति के अभिभावकों ने औट थाना प्रभारी को की थी। इसके बाद यह मामला एसपी तक पहुंचा और एसपी ने डीएसपी को जांच का जिम्मा सौंपा। 

विज्ञापन


वीरवार को डीएसपी ने गांव व स्कूल का दौरा किया और जांच के बाद रिपोर्ट एसपी को सौंपी। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा के अनुसार यह इसमें कोई एट्रोसिटी का मामला नहीं बनता है। आरोप था कि स्वर्ण जाति के अभिभावकों ने स्कूल के अध्यापकों पर दबाव बनाया कि उनके बच्चों को अनुसूचित जाति के बच्चों के साथ रोल नंबर वाइज न बैठाया जाए। कहा कि उनके बच्चे बीमार हो जाते हैं, क्योंकि उनका देवता नहीं मानता है। इससे स्कूल का माहौल खराब हो गया है। अभिभावकों का कहना है कि शीतकालीन सत्र में शिक्षा मंत्री ने जातीय भेदभाव मामले में दोषी शिक्षकों को बर्खास्त करने के फरमान जारी किए हैं। इन अध्यापकों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed