{"_id":"5def55198ebc3e87f73683a4","slug":"a-large-number-of-poppy-plants-recovered-from-the-car-in-kullu-the-accused-escaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में कार से नशे की बड़ी खेप पकड़ी, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू में कार से नशे की बड़ी खेप पकड़ी, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार
Tue, 10 Dec 2019 01:49 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार(कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंजार(कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Dec 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
अफीम के पौधे बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। एक कार से पुलिस ने 61 किलो 800 ग्राम अफीम के डोडे बरामद किए हैं। हालांकि आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी नरेश चंद शर्मा की अगुवाई में एएसआई खेम चंद, हेड कांस्टेबल अनुपम, समीर के साथ टीम सोमवार रात करीब 11 बजे पाहली गांव के पास नाका लगाकर बैठी थी।
विज्ञापन
इस दौरान गुशैणी की ओर से आ रही वर्ना कार एचआर 26-एयू-1919 को तलाशी के लिए रोका गया। लेकिन कार में सवार दो लोगों ने जैसे ही पुलिस को देखा तो उनके होश उड़ गए। दोनों ने पुलिस के कहने पर कार नहीं रोकी। दोनों कार को मौके से भगा ले गए। मामला संदिग्ध दिखते ही थाना प्रभारी नरेश चंद शर्मा व उनकी टीम ने कार का पीछा किया। धामण पुल के पास गाड़ी पकड़ी गई। लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर दोनों आरोपी कार को छोड़कर भागने में कामयाब हो गए। हालांकि इसके बाद पुलिस की टीम ने दोनों की तलाशी में चप्पा, चप्पा छान मारा।
विज्ञापन
लेकिन तब तक आरोपी अंडरग्राउंड हो गए थे। कार की तलाशी में पांच बोरियों में अफीम के डोडे पाए गए। जानकारी के अनुसार अफीम के डोडों से नशे के लिए भुक्की बनाई जाती है, जिसकी डिमांड शहरों में ज्यादा है। बंजार में पकड़ी गई अफीम के डोडों की खेप के बाद नशा माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने कहा कि छानबीन में यह भी पाया गया कि कार पर लगा नंबर फर्जी है। इंजन व चेसी से मेल करने पर गाड़ी का नंबर पीबी 13बीसी 1915 पाया गया। शातिर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सड़कों पर गाड़ी दौड़ा रहे थे। मौके से फरार हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन