फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   38 lakh gold seized from businessman at hamirpur, department fined 2.30 lakh

कारोबारी से पकड़ा 38 लाख का सोना, विभाग ने 2.30 लाख जुर्माना लगाया

Thu, 23 Jan 2020 05:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/भोरंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर/भोरंज Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Jan 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
38 lakh gold seized from businessman at hamirpur, department fined 2.30 lakh
सांकेतिक तस्वीर

आबकारी एवं राज्य कर विभाग ने हमीरपुर के भोरंज में एक कारोबारी से 38 लाख का सोना पकड़ा है। विभाग ने कोई बिल और टैक्स की रसीद प्रस्तुत न करने पर कारोबारी को 2.30 लाख रुपये का जुर्माना ठोका। भोरंज के बस्सी बाजार में गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। सोने के साथ पकड़ा गया कारोबारी पंजाब के अमृतसर का था। वह सोना बेचने भोरंज आया था। सूचना मिलने पर एक्साइज विभाग ने त्वरित कार्रवाई कर टीम का गठन किया।

विज्ञापन


टीम का नेतृत्व सहायक आबकारी एवं राज्य कर आयुक्त रविंद्र चौधरी ने किया। सहायक आबकारी एवं राज्य कर आयुक्त प्रोबेशनर शुभम धीमान, राज्य कर अधिकारी हंसराज वर्मा और विकास शर्मा भी शामिल रहे। पहले भी एक्साइज विभाग ने भोटा और भोरंज में कुछ दिन पूर्व लाखों की चांदी और सोने के आभूषण पकड़े थे। उधर, उपायुक्त आबकारी एवं राज्य कर नविंद्र सिंह ने कहा कि भोरंज के बस्सी में पंजाब के एक कारोबारी से 38 लाख का सोना पकड़ा है। संबंधित कारोबारी से 2.30 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed