फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   कार हादसा

कार हादसे में दो लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 16 Apr 2018 01:04 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
कार हादसा
mortuary

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चुवाड़ी/चंबा। जोत-चुवाड़ी मार्ग पर रविवार देर शाम कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा रविवार देर शाम पेश आया। इसके बाद पुलिस और स्?थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके साथ ही शवों को भी निकाला गया। अभी तक हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। वाहन में सवार सभी लोग जम्मू कश्मीर के रहने वाले थे और डलहौजी घूमने के बाद लौट रहे थे।

जानकारी अनुसार सभी लोग कार नंबर (जेके 02बीयू0996) में सवार होकर रविवार शाम को चुवाड़ी की ओर निकले। मगर कूट नामक स्थान पर शाम करीब 7 बजे अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी में जम्मू कश्मीर निवासी अभिषेक कुमार, अजय कुमार, प्रीतम और सुशील सवार थे।
विज्ञापन


हादसे में सुशील कुमार और अजय कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अभिषेक और प्रीतम बुरी तरह से घायल हो गए हैं। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस और 108 एंबुलेंस को दुर्घटना के बारे में सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाल चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि मृतकों और घायलों के रहने वाले की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस इसको लेकर छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि कूट नामक स्थान पर वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई हैए जबकि दो लोग घायल हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed