फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   1.23 crore rupee scam NHPC three officers arrested

एनएचपीसी के तीन अधिकारी और भेल कंपनी का एक इंजीनियर गिरफ्तार

Sun, 28 Feb 2021 07:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Feb 2021 07:14 PM IST
सार

  • 1.23 करोड़ रुपये के घपले का आरोप, कुल्लू के सैंज बिहाली स्टोर से गायब किया था सामान 
  • इंजीनियर के साथ मिलकर तैयार किए थे फर्जी दस्तावेज, गिरफ्तारी से एनएचपीसी में हड़कंप 

विज्ञापन
1.23 crore rupee scam NHPC three officers arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाइड्रो पावर कारपोरेशन (एनएचपीसी) में घपला करने के आरोप में पुलिस ने तीन अधिकारियों और एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। एनएचपीसी के इन तीन अधिकारियों पर आरोप है कि भेल कंपनी के इंजीनियर के साथ मिलकर वर्ष 2018 में एनएचपीसी के सैंज बिहाली स्टोर से 1.23 करोड़ रुपये के 58 स्टेटर बार गायब कर दिए थे। किसी को पता न चले, इसके लिए इन चारों ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार कर लिए थे। रविवार को इनकी गिरफ्तारी से एनएचपीसी में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


पुलिस थाना बंजार में 28 सितंबर 2018 को एनएचपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि बिहाली पावर हाउस के स्टोर से 58 स्टेटर बार चोरी हो गए हैं। पुलिस ने छानबीन में पाया कि मिलीभगत से इन्हें गायब किया गया है। पुलिस ने आरोपी राम कुमार (43) निवासी रिसाली भिलाई नगर, जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ वर्तमान में पार्वती चरण तीन सहायक प्रबंधक, प्रणव कुमार (33) निवासी गांव शंकरपुर, डाकघर मझौली तहसील व जिला वलिया उत्तर प्रदेश वर्तमान में मैनेजर उत्तराखंड, नयन कुमार वर्मा (48) निवासी इलाहाबाद वर्तमान में सहायक प्रबंधक जम्मू कश्मीर, राहुल श्रीवास्तव (37) निवासी बस्ती जिला वलिया उत्तर प्रदेश वर्तमान में नेपाल में ड्यूटी इंजीनियर भेल को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में दो अन्य आरोपियों ने पहले से ही न्यायालय से अंतरिम जमानत ली हुई है। - गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक, कुल्लू  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed