फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricketer siddharth bhardwaj passes away CM Sukhvinder Sukhu expressed his condolence

Himachal News: हिमाचल रणजी टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से निधन

Sat, 14 Jan 2023 09:51 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Jan 2023 09:51 AM IST
सार

हिमाचल के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ भारद्वाज का निधन हो गया है। करीब दो सप्ताह तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद वीरवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
cricketer siddharth bhardwaj passes away CM Sukhvinder Sukhu expressed his condolence
सिद्धार्थ भारद्वाज (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल रणजी टीम के तेज गेंदबाज सिद्धार्थ शर्मा (27) का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से वीरवार रात को निधन हो गया है। गुजरात के बड़ौदा स्थित एक अस्पताल में युवा क्रिकेटर ने अंतिम सांस ली। शुक्रवार को शव बड़ौदा से एयरलिफ्ट कर चंडीगढ़ लाया गया। यहां से पैतृक गांव ऊना जिले के बसदेहड़ा में शव पहुंचाकर दोपहर बाद 2:00 बजे विभौर साहिब में अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है सिद्धार्थ की किडनी और अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। वहीं, परिजनों का आरोप है कि उन्हें मौत के सही कारणों की जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा किसी साजिश का शिकार हुआ है। मैचों में चयन को लेकर भी बेटा तनाव में था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। सिद्धार्थ हिमाचल की रणजी टीम में शामिल थे। अभी चल रही रणजी ट्रॉफी में सिद्धार्थ हिमाचल के लिए खेल रहे थे।

विज्ञापन


शुरुआती दो मैचों में उन्होंने 13 विकेट झटके थे। 13 से 16 दिसंबर को पहला मैच हिमाचल ने हरियाणा के खिलाफ रोहतक में खेला। इसमें सिद्धार्थ ने छह विकेट लिए थे। दूसरा मैच 20 से 23 दिसंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में हुआ। इसमें सात विकेट लिए। 27 से 30 दिसंबर को देहरादून में उत्तराखंड के साथ हुए तीसरे मैच के दौरान सिद्धार्थ को बुखार हो गया और उन्होंने मैच नहीं खेला। 3 से 6 जनवरी के बीच गुजरात के साथ बड़ौदा में हुए चौथे मैच के दौरान भी सिद्धार्थ की तबीयत ज्यादा बिगड़ने से वह टीम में शामिल नहीं हुए। हालांकि इस दौरान सिद्धार्थ टीम के साथ बड़ौदा में ही थे। बताया गया है कि इसी दौरान उन्हें कुछ दर्द का एहसास हुआ। टीम प्रबंधन ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया। यहां उपचार के दौरान सिद्धार्थ की तबीयत और अधिक बिगड़ती गई। करीब नौ दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद वीरवार रात को सिद्धार्थ का निधन हो गया। 
विज्ञापन


प्रतिभावान युवा खिलाड़ी का जाना टीम और देश के लिए भारी क्षति है। उनकी किडनी, फेफड़ों और खून में संक्रमण हो गया था। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन इस दुखद घड़ी में परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरपी सिंह, अध्यक्ष एचपीसीए

सिद्धार्थ की मौत पर बोले परिजन, साजिश का शिकार हुआ हमारा बेटा

नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा के रणजी क्रिकेटर सिद्धार्थ भारद्वाज की वडोदरा में हुई मौत पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि मौत की असली वजह का पता नहीं चल पाया है। शुक्रवार को दोपहर करीब 12:00 बजे सिद्धार्थ का शव बसदेहडा पहुंचा तो हर आंख नम हो गई। शुक्रवार को दोपहर करीब 2:00 बजे इस उभरते सितारे का विभोर के सतलुज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। युवा क्रिकेटर की मां शशि और पिता प्रवीण भारद्वाज इस घटना से टूट गए हैं। लोग इस बात को लेकर हैरान हैं कि पूरी तरह से फिट युवा नौजवान क्रिकेटर सिद्धार्थ को अचानक ऐसा क्या हुआ कि उनके सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया।

ताया श्याम भारद्वाज ने बताया कि सिद्धार्थ इस बात को लेकर कई दिनों से बेचैन था कि उसे आगे बढ़ने का अवसर नहीं दिया जा रहा। मृतक सिद्धार्थ के परिजनों का कहना है कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश हुई है। परिजन सिद्धार्थ की शादी पर विचार कर रहे थे। हालांकि शादी तय नहीं हुई थी।  मृतक सिद्धार्थ के परिजनों का कहना है कि क्रिकेट का जुनून बचपन से ही था और वह इस मुकाम पर अपने दम पर पहुंचा। खबर को सुनकर कनाडा से लौटे उनके छोटे भाई सिद्धांत ने शव को मुखाग्नि दी। 

खिलाड़ी के चोटिल होने पर हुआ विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में चयन
प्रदेश क्रिकेट संघ के पूर्व सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि गेंदबाज सिद्धार्थ भारद्वाज का आकस्मिक निधन दुखदायी है। उन्होंने सिद्धार्थ भारद्वाज को एक खिलाड़ी के चोटिल होने पर विजय हजारे क्रिकेट ट्रॉफी में खेलने का मौका दिया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सुमित शर्मा के अनुसार विजय हजारे ट्रॉफी में उनका प्रदर्शन शानदार रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed