फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricketer Renuka Singh Thakur suffering from back pain taking treatment in Bengaluru

एशियाई खेल: रेणुका ठाकुर को टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, बेंगलुरू में ले रहीं स्वास्थ्य लाभ

Wed, 19 Jul 2023 12:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 19 Jul 2023 12:47 PM IST
सार

रेणुका को कुछ समय से पीठ में दर्द है। वह एनसीए बेंगलुरू में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इसके चलते उन्हें बंगलादेश दौरे और एशियन गेम के लिए टीम में शामिल नहीं किया है।

विज्ञापन
Cricketer Renuka Singh Thakur suffering from back pain taking treatment in Bengaluru
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिमला के रोहड़ू निवासी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को चीन में होने वाली एशियन गेम के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरलीन को टीम में अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में रखा है। इससे पहले बंगलादेश दौरे के लिए भी रेणुका को बीसीसीआई ने भारतीय टीम से बाहर रखा था।

विज्ञापन


वहीं हरलीन दयोल को टीम में जगह मिली थी। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रेणुका सिंह ठाकुर ने बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स के चार मुकाबलों में सबसे अधिक 11 विकेट हासिल किए थे। बीसीसीआई ने रेणुका सिंह ठाकुर को अपने कांट्रेक्ट लिस्ट में बी ग्रेड में शामिल किया था। 
विज्ञापन


पीठ दर्द से जूझ रही हिमाचल की बेटी
रेणुका को कुछ समय से पीठ में दर्द है। वह एनसीए बेंगलुरू में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। इसके चलते उन्हें बंगलादेश दौरे और एशियन गेम के लिए टीम में शामिल नहीं किया है। उन्हें टीम में वापसी करने के लिए अभी दो माह का ओर समय लग जाएगा। इसके बाद उन्हें फिटनेस टेस्ट देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के अस्वस्थ होने के कारण बीसीसीआई ने एशियन गेम के लिए टीम में शामिल नहीं किया है। वह दो माह तक एनसीए बेंगलुरू में स्वास्थ्य लाभ लेंगी। रेणुका जल्द स्वस्थ होकर भारतीय टीम में नजर आएंगी। -सुनीता ठाकुर, रेणुका की मां 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed