फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: The match between England vs Bangladesh in Dharamshala stadium

Cricket World Cup: स्कूली बच्चों और अंग्रेजों ने धर्मशाला स्टेडियम में लगाए नाटी-पंजाबी ढोल पर ठुमके

Tue, 10 Oct 2023 07:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 07:00 PM IST
सार

धर्मशाला में मंगलवार को विश्वकप के दूसरे मैच में स्कूली बच्चों से लेकर अंग्रेजों ने भी नाटी और पंजाबी ढोल पर खूब ठुमके लगाए। स्कूलों से आए विद्यार्थियों में मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। 

विज्ञापन
Cricket World Cup: The match between England vs Bangladesh  in Dharamshala stadium
दर्शकों ने धर्मशाला स्टेडियम में लगाए नाटी-पंजाबी ढोल पर ठुमके - फोटो : संवाद

विस्तार

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मंगलवार को विश्वकप के दूसरे मैच में स्कूली बच्चों से लेकर अंग्रेजों ने भी नाटी और पंजाबी ढोल पर खूब ठुमके लगाए। स्कूलों से आए विद्यार्थियों में मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। इंग्लैंड के बल्लेबाज डेविड मिलान और बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास सहित अन्य खिलाड़ियों ने जब चौके-छक्के लगाए तो बच्चों समेत अन्य दर्शकों ने नाच गाकर जमकर शोर मचाया। बच्चों ने स्क्रीन पर आने के लिए कैमरामैनों को आकर्षित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। कैमरे पर आने से बच्चे शोर मचाने के साथ नाचते भी नजर आए। कुछ स्कूली छात्राएं हिमाचली पारंपरिक ड्रेस में नजर आईं और नाटी समेत पंजाबी ढोल पर नृत्य किया।

विज्ञापन


धर्मशाला में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को प्रशंसकों का भरपूर साथ मिला। इंग्लैंड की पारी सुबह के सत्र में होने के कारण स्टेडियम के स्टैंड 80 फीसदी तक दर्शकों से फुल थे। जैसे ही पहली पारी समाप्त हुई, तो स्टेडियम में दर्शक धीरे-धीरे कम होने लगे। दूसरी पारी के शुरू होने तक स्टेडियम में करीब 40 फीसदी तक ही दर्शक मौजूद रहे। पेवेलियन स्टैंड और कार्पोरेट स्टैंड पूरी तरह से खाली नजर आए। इन दोनों ही स्टैंडों में इक्का-दुक्का दर्शक ही बैठे हुए थे। जबकि स्टेडियम के अन्य स्टैंडों में स्कूली छात्र और अन्य दर्शक मौजूद रहे। स्टेडियम में दर्शकों ने वंदे मातरम् और भारत मां की जय के नारों से पूरे स्टेडियम में जोश भर दिया। स्टैंड से शुरू हुए भारत मां के नारे पूरे स्टेडियम में गूंज उठे।
विज्ञापन

 

वर्ल्ड का मैच देखने स्टेडियम पहुंचे सुधीर-अरुण धूमल

 इंग्लैंड और बांग्लादेश का मैच देखने आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा भी पहुंचे। दोनों ने साथ बैठकर स्टेडियम में मैच देखा। सुधीर शर्मा ने कहा कि उन्हें इस बात कि खुशी है कि उनके क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा आयोजन हो रहा है। हिमाचल जैसे राज्य को एचपीसीए के जरिए वर्ल्ड कप के पांच मैच मिलना सौभाग्य की बात है। धर्मशाला में मैच तब हो रहे हैं, जब प्रदेश में पर्यटन कारोबार संकट में चल रहा था। सरकार और प्रशासन की ओर से बड़े आयोजन के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed