फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricket world cup 2023 Tourist in Dharamshala Shimla and Lahaul Spiti

Tourism: वर्ल्ड कप के मैचों से पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, सैलानी कर रहे बुकिंग

Sun, 08 Oct 2023 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Oct 2023 06:14 PM IST
सार

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि धर्मशाला आ रहे सैलानी मैच देखने के बाद लौटने के बजाय प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों के लिए पैकेज बुक कर रहे हैं।

विज्ञापन
cricket world cup 2023 Tourist in Dharamshala Shimla and Lahaul Spiti
सैलानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वर्ल्ड कप मैच से हिमाचल के पर्यटन उद्योग को पंख लग रहे हैं। वर्ल्ड कप देखने के लिए बड़ी संख्या में देश-विदेश से क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंचने लगे हैं। मैच के बाद वे प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों का भी रुख करेंगे। धर्मशाला आने वाले सैलानी डलहौजी, कुल्लू-मनाली, रोहतांग, लाहौल-स्पीति और शिमला के पैकेज बुक करवा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि 7 अक्तूबर को पहले मैच के दौरान कम संख्या में क्रिकेट प्रेमी धर्मशाला पहुंचे लेकिन पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि 10 अक्तूबर के बाद सैलानियों की आमद बढ़ना शुरू होगी। 22 अक्तूबर को भारत-न्यूजीलैंड मैच के बाद पर्यटकों की संख्या चर्म पर होगी।
विज्ञापन


इसके बाद न सिर्फ पूरे अक्तूबर बल्कि नवंबर में भी धर्मशाला पहुंचने वाले सैलानी प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों का रुख करेंगे। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि धर्मशाला आ रहे सैलानी मैच देखने के बाद लौटने के बजाय प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों के लिए पैकेज बुक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गा पूजा टूरिस्ट सीजन की छुट्टियों के चलते सैलानी धर्मशाला के बाद डलहौजी, कुल्लू-मनाली, रोहतांग, लाहौल-स्पीति और शिमला घूमना पसंद कर रहे हैं। धर्मशाला में होने वाले वर्ल्ड कप के मुकाबलों से हिमाचल में पर्यटन कारोबार को खूब रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed