फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricket world cup 2023 India New zealand match on 22 October in hpca cricket stadium dharamshala

भारत-न्यूजीलैंड मैच का क्रेज: मैच और हवाई जहाज के सस्ते टिकट बुक, 22 अक्तूबर को होगी भिड़ंत

Mon, 11 Sep 2023 01:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Sep 2023 01:17 PM IST
सार

धर्मशाला में सबसे ज्यादा क्रेज भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए देखने को मिल रहा है। इस मैच के टिकट वेबसाइट पर बुक दिखाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
cricket world cup 2023 India New zealand match on 22 October in hpca cricket stadium dharamshala
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

क्रिकेट वर्ल्ड कप के धर्मशाला में खेले जाने वाले पांच मैचों के लिए लोगों में काफी उत्साह है। सबसे ज्यादा उत्साह 22 अक्तूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बच होने वाले मैच के लिए है। मैच से एक दिन पहले की सभी हवाई टिकटें लगभग बुक हो चुके हैं। बाकी बची एक फ्लाइट में किराया 28 हजार से अधिक पहुंच चुका है, जोकि मैच आने तक और अधिक बढ़ सकता है। धर्मशाला में वर्ल्ड कप के पांच मैच प्रस्तावित हैं। इस दौरान भारत-न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका-नीरदलैंड के बीच डे और नाइट मैच होंगे। दिन में बांग्लादेश-अफगानिस्तान, इंग्लैंड-बांग्लादेश और न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया के बीच मैच खेले जाएंगे।

विज्ञापन


21 अक्तूबर को दिल्ली से उतरेंगे चार हवाई जहाज
भारत-न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्तूबर को डे-नाइट मैच होगा। इससे एक दिन पहले 21 अक्तूबर को गगल एयरपोर्ट के लिए चार फ्लाइटों का शेड्यूल तय है। इनमें एक-एक फ्लाइट एलायंस एयर और इंडिगो एयरवेज की हैं, जबकि विमानन कंपनी स्पाइस जेट की भी दो फ्लाइटें 21 अक्तूबर को शेड्यूल हैं। इंडिगो, एलायंस एयर और स्पाइस जेट की फ्लाइटों की बुकिंग बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन


वेबसाइट में टिकट बुक 
धर्मशाला में सबसे ज्यादा क्रेज भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए देखने को मिल रहा है। इस मैच के टिकट वेबसाइट पर बुक दिखाए जा रहे हैं। हालांकि सूत्रों की माने तो अभी तक भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच के लिए टिकटों की बिक्री होना शेष है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


37,000 हो चुका वापसी का किराया
21 अक्तूबर को केवल मात्र स्पाइस जेट की सुबह 5.55 बजे उड़ने वाले जहाज में सीटें बची हैं। इसमें हवाई किराया 29,397 रुपये है। वहीं दूसरी ओर मैच के दिन 22 अक्तूबर को स्पाइस जेट की दो उड़ानें दर्शाई जा रही हैं, जिसमें 5.55 और 11.25 बजे आने वाली फ्लाइटों में किराया 25,247 रुपये दर्शाया जा रहा है। वहीं 23 अक्तूबर को टीम की वापसी के दिन का टिकट 37,000 में मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed