फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricket world cup 2023 hpca cricket stadium dharamshala commentator said bad outfield

Cricket World Cup: कमेंटेटर बोले- धर्मशाला में पहली बार देखी इतनी खराब आउटफील्ड

Sun, 08 Oct 2023 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 08 Oct 2023 12:45 PM IST
सार

मैच के दौरान कई ऐसे मौके देखने को मिले जहां पर खिलाड़ियों को मैदान के बीच लड़खड़ाते हुए देखा गया। मैदान से उड़ती रेत और घास भी साफ देखी गई।

विज्ञापन
cricket world cup 2023 hpca cricket stadium dharamshala commentator said bad outfield
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

विश्वकप के मैच शुरू होने से पहले सुखिर्यों में आई धर्मशाला स्टेडियम की खराब आउटफील्ड कमेंटेटरों की नजरों से भी नहीं बच पाई। लाइव कमेंटरी के दौरान उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम में उन्होंने इतनी खराब आउटफील्ड पहली बार देखी है। खराब आउटफील्ड में स्लाइड करते समय खिलाड़ियों के पांव और घुटने रेत में धंस रहे हैं, जोकि उनके लिए अगले मैचों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है।

विज्ञापन


मैच के दौरान कई ऐसे मौके देखने को मिले जहां पर खिलाड़ियों को मैदान के बीच लड़खड़ाते हुए देखा गया। 29.3 ओवर में बाउंडरी की तरफ आ रही गेंद को रोकने के लिए अफगानिस्तान टीम के खिलाड़ी मुजीब-उर-रहमान ने स्लाइड लगाने की कोशिश की तो उनका पांव और घुटना रेत में धंस गया। मैदान से उड़ती रेत और घास भी साफ देखी गई।
विज्ञापन


कहा कि खराब आउटफील्ड खिलाड़ियों के लिए खतरा बन सकती है। 34.3 ओवर में अजमत ने बाउंडरी की तरफ जा रही गेंद को पकड़ने के लिए वापस मुड़े तो पांव ही आउटफील्ड की रेत में फंस गया, ऐसे में वह बाउंडरी नहीं बचा पाए। कई ऐसे मौके थे, जब खिलाड़ियों को आउटफील्ड में फील्डिंग के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed