फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cricket world cup 2023 afghanistan cricket team arrive today at Gaggal Airprt Kangra

Cricket World Cup: धर्मशाला पहुंची अफगानिस्तान क्रिकेट टीम, कल करेगी अभ्यास

Wed, 04 Oct 2023 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Oct 2023 07:25 PM IST
सार

 अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सात अक्तूबर को धर्मशाला स्टेडियम में विश्वकप का मैच खेला जाना है।

विज्ञापन
cricket world cup 2023 afghanistan cricket team arrive today at Gaggal Airprt Kangra
धर्मशाला में पहुंची अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

 बांग्लादेश के बाद अफगानिस्तान के क्रिकेटर भी धर्मशाला पहुंच गए हैं। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सात अक्तूबर को धर्मशाला स्टेडियम में विश्वकप का मैच खेला जाना है। बांग्लादेश की तरह की अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी अपने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी के बिना ही धर्मशाला पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों टीमों के कप्तान मैच से एक दिन पहले धर्मशाला पहुंच जाएंगे। बुधवार को करीब पौने तीन बजे स्पाइस जेट का विमान अफगानिस्तान के खिलाड़ियों को लेकर गगल हवाई अड्डे पर उतरा।

विज्ञापन

विज्ञापन

यहां पर एचपीसीए के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को स्वागत किया। हवाई अड्डे से सबसे पहले टीम के स्टार गेंदबाज राशिद खान बाहर आए। इसके बाद अन्य खिलाड़ी रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारुकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक गगल हवाई अड्डे से बाहर निकले और योल स्थित ताज होटल के लिए रवाना हो गए। अफगानिस्तान टीम के साथ उनके मेंटर अजय जडेजा भी धर्मशाला पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह अफगानी, शाम को बांग्लादेशी क्रिकेटर करेंगे अभ्यास
धर्मशाला स्टेडियम में वीरवार को सुबह के सत्र में अफगानिस्तान की टीम अभ्यास के लिए आएगी। टीम सुबह दस से एक बजे तक मैदान में फिल्डिंग और नेट पर पसीना बहाएगी। बांग्लादेश के खिलाड़ी दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक अभ्यास करेंगे। बुधवार को बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने जिम में पसीना बहाया। सुबह 9 बजे से बांग्लादेश के खिलाड़ी स्टेडियम के जिम में पहुंचे और करीब 12 बजे तक होटल रेडिसन ब्लू लौट गए।

पहले तीन मैचों की ऑफलाइन टिकट ब्रिकी कल से होगी शुरू
धर्मशाला में होने वाले पहले तीन मैचों की ऑफलाइन टिकटें स्टेडियम में वीरवार से काउंटर पर मिलना शुरू हो जाएंगी। काउंटर स्टेडियम के बाहर लगाया जाएगा, जहां वीरवार सुबह 10 बजे से क्रिकेट प्रेमी टिकट खरीद सकेंगे। बता दें कि 7, 10 और 17 अक्तूबर को खेले जाने वाले मैंचों की ही टिकटें मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed