{"_id":"60a51c94240d500dae13ce6e","slug":"cracks-in-60-house-after-blasting-for-fishing-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी: मछली मारने के लिए कर दी ब्लास्टिंग, 60 घरों में दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: मछली मारने के लिए कर दी ब्लास्टिंग, 60 घरों में दरारें
Wed, 19 May 2021 07:41 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लडभड़ोल (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, लडभड़ोल (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 May 2021 07:41 PM IST
सार
पंचायत प्रधान संजय चौहान ने बताया ब्लास्टिंग से करीब साठ घरों को नुकसान पहुंचा है। जहां दरारें आई हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के सांडापतन में ब्यास पर निर्माणाधीन आधुनिक तकनीक से बनने वाले पुल के समीप निजी कंपनी के कर्मचारियों की ओर से की गई ब्लास्टिंग से कई रिहायशी घरों में आई दरारें आ गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। नुकसान का आकलन करने में प्रशासन जुट गया है। आरोप है कि मछलियों को पकड़ने के लिए यह ब्लास्टिंग की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान संजय चौहान ने बताया ब्लास्टिंग से करीब साठ घरों को नुकसान पहुंचा है। जहां दरारें आई हैं। तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने कहा कि गांव सांडा से शिकायत मिली कि ब्यास नदी में निजी कंपनी के कर्मचारियों ने ब्लास्टिंग कर दी है। लोगों का आरोप है कि यह ब्लास्टिंग मछलियों के शिकार के लिए की गई है।
विज्ञापन
इससे साठ घरों में दरारें आई हैं। क्षतिग्रस्त मकानों की प्रशासन निरीक्षण कर सूची तैयार की जा रही है। कंपनी अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। जिन लोगों का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई करने के लिए भी कंपनी अधिकारियों से बातचीत होगी। प्रशासन इस भरपाई के लिए हर संभव प्रयास करेगा।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया है। सात आठ घरों में दरारें आई हैं। गांव के लोगों का आरोप है कि मछलियां मारने के लिए ब्लास्ट किया गया है। मौके पर मरी हुई मछलियां नहीं मिल हैं। कंपनी सर्वे कर रही है और ब्लास्टिंग की मंजूरी है। ब्लास्टिंग सर्वे के काम के लिए की है, या किसी अन्य काम के लिए पुलिस जांच कर रही है। - डीएसपी लोकेंद्र नेगी