फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid Vaccine: 1.50 lakh doses of Zydus Cadila vaccine released from CDL Kasauli himachal

कोविड वैक्सीन: 12 से लेकर सभी आयु वर्ग के लिए जायकॉव-डी की डेढ़ लाख डोज जारी

Sun, 24 Oct 2021 12:27 PM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 24 Oct 2021 12:27 PM IST
सार

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने कैडिला जायकॉव-डी वैक्सीन की 1.50 लाख डोज जारी कर दी है। इससे पहले संस्थान ने वैक्सीन के एक बैच यानी एक लाख से अधिक डोज को जांच के बाद मान्यता दे दी थी। कंपनी अब इस वैक्सीन को देश के विभिन्न बाजारों में उतारेगी।

विज्ञापन
covid Vaccine: 1.50 lakh doses of Zydus Cadila vaccine released from CDL Kasauli himachal
कोविड वैक्सीन(सांकेतिक) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर के खतरे के बीच सेंट्रल ड्रग लैबोरेटरी (सीडीएल) कसौली ने कैडिला जायकॉव-डी वैक्सीन की 1.50 लाख डोज जारी कर दी है। इससे पहले संस्थान ने वैक्सीन के एक बैच यानी एक लाख से अधिक डोज को जांच के बाद मान्यता दे दी थी। कंपनी अब इस वैक्सीन को देश के विभिन्न बाजारों में उतारेगी। खास बात यह है कि जायकॉव-डी वैक्सीन 12 साल से लेकर सभी आयु वर्ग पर कारगर होगी। यह वैक्सीन बच्चों के लिए पहला और अब तक का तीसरा भारतीय टीका होगा। अब कंपनी की ओर से डीएनए आधारित कोरोना वैक्सीन के रिलीज हुए डोज बाजार में उतारे जाएंगे। यह तीन डोज वाला टीका है। पहली डोज लेने के 28वें दिन दूसरी और 56वें दिन तीसरी डोज लेनी होगी।

विज्ञापन


गौर रहे कि बीते दिनों वैक्सीन के चार बैच लैब पहुंचे थे। परीक्षण के बाद सीडीएल कसौली से लगभग 1.50 लाख डोज के तीन बैच रिलीज कर दिए हैं। दूसरे चरण के लिए अन्य बैच पर परीक्षण शुरू हो गया है। सीडीएल कसौली ने बाकायदा अपनी वेबसाइट में इसकी पुष्टि की है। इससे पहले जायडस कैडिला कंपनी सीडीएल कसौली में क्लीनिकल ट्रायल के लिए बैच लगातार भेज रही थी। यह बैच परीक्षण में खरे उतरे, जिसके बाद कंपनी ने ड्रग्स कंट्रोलर जरनल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) से वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मांगी। मंजूरी के बाद कंपनी ने वैक्सीन बाजार में उतारने के लिए चार बैच सीडीएल भेजे थे। जहां से अब तीन बैच को मंजूरी मिली है और कंपनी अब वैक्सीन को बढ़ाकर लगातार बैच जांच के लिए भेजेगी। 
विज्ञापन


सीडीएल ने जारी की 118 करोड़ से अधिक डोज
भारत में वैक्सीन रफ्तार में तेजी लाते हुए सीडीएल कसौली ने विभिन्न वैक्सीन के करीब 118 करोड़ 61 लाख 50 हजार डोज रिलीज कर दिए हैं। इनमें कोविशील्ड के 104.8 करोड, कोवैक्सीन के 13.6 करोड़ , स्पूतनिक-वी की 20 लाख और जायकॉव-डी की करीब डेढ़ लाख डोज शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed