फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   covid-19 test of patients in hospitals in himachal pradesh

Himachal News: अस्पताल आने वाले सर्दी-जुकाम वालों के भी होंगे अब कोरोना टेस्ट

Mon, 02 Jan 2023 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Jan 2023 10:42 AM IST
सार

प्रदेश में अभी कोरोना के 15 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी उपचाराधीन मरीजों की हालत ठीक है।

विज्ञापन
covid-19 test of patients in hospitals in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अस्पताल आने वाले सर्दी-जुकाम और खांसी वाले लोगों के भी अब कोरोना टेस्ट होंगे। पर्यटन स्थलों पर उमड़ी लाखों सैलानियों की भीड़ से संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका है। इसीलिए, सरकार ने सर्दी-जुकाम वालों के भी कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया है। वहीं, छह जिले बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, मंडी और कुल्लू कोरोना मुक्त हो गए हैं। जिला चंबा और कांगड़ा भी कोरोना मुक्ति की ओर हैं।

विज्ञापन


इन दोनों जिलों में एक-एक मरीज हैं। प्रदेश में अभी कोरोना के 15 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि सभी उपचाराधीन मरीजों की हालत ठीक है। रविवार को प्रदेश भर में 379 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। इनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव नहीं आया है। तीन लोगों को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है। अस्पतालों में बिना मास्क एंट्री नहीं दी जा रही है। अस्पताल परिसरों में तीमारदारों को एकत्र न होने की हिदायत भी दी गई है।
विज्ञापन


वार्डों में भी मरीज के साथ एक ही तीमारदार को रहने दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार प्रतिदिन मुख्य चिकित्सा अधिकारियों और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों से कोरोना का अपडेट ले रही है। नेशनल हेल्थ मिशन के प्रबंध निदेशक हेमराज बैरवा ने बताया कि हिमाचल के छह जिलों में कोरोना का एक भी मामला नहीं है। कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। वार्डों में बिस्तरों को ऑक्सीजन सुविधा से जोड़ा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किस जिले में कितने मरीज
चंबा, कांगड़ा में एक-एक, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में तीन-तीन और सोलन में चार मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed