{"_id":"6811d80d82dde893bc03bce4","slug":"cousins-death-case-reaction-to-something-cardiac-arrest-also-the-reason-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाइयों की माैत का मामला: किसी चीज का हुआ रिएक्शन, हृदय गति रुकना भी कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चचेरे भाइयों की माैत का मामला: किसी चीज का हुआ रिएक्शन, हृदय गति रुकना भी कारण
Wed, 30 Apr 2025 01:28 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:28 PM IST
सार
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन दोनों युवकों को किसी खाद्य पदार्थ का रिएक्शन हो गया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के झाड़माजरी में दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत मामले में एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि इन दोनों युवकों को किसी खाद्य पदार्थ का रिएक्शन हो गया था। विसरा रिपोर्ट जांच के लिए जुन्गा लैब भेज दी है। इसके आने के बाद पता चलेगा। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हृदय गति रुकना पाया गया है। अब यह रिएक्शन एनर्जी ड्रिंक के साथ क्या पीने से हुआ, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मृतक युवाओं के परिजनों ने दावा किया है कि दोनों युवकों ने किसी प्रकार का आज तक कोई नशा नहीं किया है।
विज्ञापन
वहीं दोनों कामगारों का अंतिम संस्कार मंगलवार को यूपी के बदायूं के नंद गांव में हुआ। शिवालिक नगर में किराये के मकान में रहने वाले यूपी के बदायूं तहसील व जिला के नंद गांव के गिरीश कुमार (18) पुत्र हरपाल और उसकी चचेरा भाई अरविंद (21) पुत्र सुरेंद्र झाड़माजरी में एक निजी कंपनी में तैनात थे। रविवार को ड्यूटी से आने के बाद वह चारपाई पर लेटे हुए थे। जैसे ही उनके परिजन आए तो उन्होंने देखा कि दोनों युवक बेहोश हो गए थे। उनका शरीर नीला पड़ गया था। परिजन उन्हें बद्दी अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन