फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Couple of Palampur area himachal arrested in case of trafficking of poor girls

Himachal News: गरीब लड़कियों की तस्करी के मामले में पालमपुर क्षेत्र का दंपती गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 11:24 AM IST
Krishan Singh सुनील चड्ढा, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 23 Jul 2023 11:24 AM IST
सार

असम पुलिस ने लड़कियों की तस्करी के मामले में 19 जुलाई को असम के मैरीगांव जिले से दो महिलाओं सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Couple of Palampur area himachal arrested in case of trafficking of poor girls
गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

असम में गरीब परिवारों की लड़कियों की तस्करी के मामले में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के तार जुड़े हैं। मामले में पालमपुर क्षेत्र के एक दंपती को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कांगड़ा पुलिस भी असम पुलिस से जानकारी जुटाकर मामले की छानबीन में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों की तस्करी के मामले में कांगड़ा जिले के अन्य इलाकों के लोग तो संलिप्त नहीं हैं।

विज्ञापन


असम पुलिस ने लड़कियों की तस्करी के मामले में 19 जुलाई को असम के मैरीगांव जिले से दो महिलाओं सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले एक दंपती का नाम भी सामने आया था। आरोपियों को 20 जुलाई को न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से उन्हें 28 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले दंपती सहित अन्य गिरफ्तार लोगों पर आरोप है कि वे असम से निर्धन लड़कियां उनके परिजनों को कुछ पैसे देकर खरीद लेते थे और उन्हें देश के अलग-अलग क्षेत्रों में बेच देते थे। बताया जा रहा है कि पालमपुर क्षेत्र के इस दंपती ने जयसिंहपुर और शाहपुर क्षेत्र में भी लड़कियों की तस्करी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि शाहपुर में बेची गई लड़की वापस भाग चुकी है। उधर, इस बारे में पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि ऐसा मामला सामने आया है। असम पुलिस से संबंधित मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की पूरी जानकारी मिलते ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed