फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Country's first voter Shyam Saran stated as long as there is breath, I will keep voting in every election

देश के पहले मतदाता श्याम सरण बोले- जब तक सांस है, हर चुनाव में वोट देता रहूंगा

Fri, 15 Jan 2021 10:37 AM IST
Krishan Singh रमेश नेगी, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
रमेश नेगी, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Jan 2021 10:37 AM IST
विज्ञापन
Country's first voter Shyam Saran stated as long as there is breath, I will keep voting in every election
देश के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी। - फोटो : अमर उजाला

देश के पहले मतदाता हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के 103 वर्षीय श्याम सरण नेगी ने कहा कि जब तक उनके शरीर में प्राण हैं, उनकी सांस चल रही है, तब तक वह मतदान करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से आज तक कोई ऐसा चुनाव नहीं है, जिसमें मतदान न किया हो। इस बार भी 17 जनवरी को पहले चरण में वोट डालूंगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि मतदान जरूर करें। नेगी का घर कल्पा के वार्ड नंबर एक में आता है।

विज्ञापन


उन्होंने मतदान की इच्छा जताई और जिला प्रशासन ने उन्हें केंद्र तक लाने और ले जाने की तैयारी कर ली है। बता दें कि कल्पा में इन दिनों रात का पारा माइनस और दिन में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस रहता है। यहां कई इलाकों में अभी भी बर्फ पिघली नहीं है। चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर रह चुके नेगी का कहना है कि वह रोजाना रेडियो के माध्यम से पंचायती राज चुनावों की हलचल के बारे में सुन रहे हैं। उन्होंने जिले में नई पंचायतों के गठन को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि जितनी ज्यादा पंचायतों का गठन होगा, उतना ही जिले में ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। 
विज्ञापन


कल्पा के बूथ नंबर 1 में करेंगे मतदान 
आजादी के बाद देश में 1952 में हुए सामान्य चुनाव के चलते कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए किन्नौर जिले में पांच माह पहले ही मतदान करवाया गया था, जिसमें पहले मतदाता के रूप में श्याम सरन नेगी ने अपने मत का प्रयोग किया था। इस बार भी प्राथमिक स्कूल कल्पा स्थित बूथ नंबर 1 में श्याम सरन नेगी 17 जनवरी को मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed