फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Counterfeit medicines for diabetes and multi vitamins were being made in Baddi.

Baddi Counterfeit medicines: हिमाचल के बद्दी में बन रहे थे नकली मल्टी विटामिन, मधुमेह की दवाई

Mon, 17 Jul 2023 10:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 Jul 2023 10:33 PM IST
सार

राज्य औषधि नियंत्रक विभाग ने रविवार को बद्दी की मेगटेक इंटरप्राइसिस काठा में जांच कर उसमें नकली दवाएं बरामद की थीं। उद्योग का रिकार्ड खंगाला गया और कुछ संदिग्ध चीजें और दवाएं बरामद की गईं। 

विज्ञापन
Counterfeit medicines for diabetes and multi vitamins were being made in Baddi.
नकली दवाएं(सांकेतिक) - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक नगर बद्दी के एचपी एसआईडीसी एरिया में नकली दवाएं बनाने का आरोपी कंपनी का संचालक फरार हो गया है। राज्य औषधि नियंत्रक विभाग ने रविवार को बद्दी की मेगटेक इंटरप्राइसिस काठा में जांच कर उसमें नकली दवाएं बरामद की थीं। उद्योग का रिकार्ड खंगाला गया और कुछ संदिग्ध चीजें और दवाएं बरामद की गईं। इसमें मैनकाइंड और इंटास फार्मा की मधुमेह और मल्टी विटामिन की नकली दवाएं बनाई जा रही थी। सूचना मिलते ही ड्रग विभाग ने एक टीम का गठन किया। टीम ने साई रोड़ स्थित आरएस रोड लाइन के ट्रांसपोर्ट गोदाम से यह नकली दवाई पकड़ी। यह दवाई मेगटेक इंटरप्राइसिस उद्योग की थी।

विज्ञापन


इसलिए टीम ने मध्य रात्रि को ही उद्योग पर दबिश दी थी। दबिश के दौरान टीम ने कंपनी से प्रक्रियाधीन दवाई का भारी स्टॉक और नकली दवा के ब्लिस्टर पैक के स्क्रैप बरामद किए। उस समय इस दवा कंपनी का संचालक हरियाणा के रोहतक का मुकेश सैणी कंपनी में नहीं था। उसके बाद विभाग ने उसका इंतजार करने के बाद कंपनी गेट को सील करके प्रमुख द्वार पर नोटिस चिपका दिया था। विभाग ने संचालक को लिखा था कि वह सोमवार को राज्य ड्रग कंट्रोलर कार्यालय में जांच में शामिल हो। आपकी उपस्थित में ही कंपनी की सील तोड़कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार शाम 5:00 बजे तक संबंधित जांच अधिकारी आरोपी का इंतजार करते रहे लेकिन वह नहीं पहुंचा। उधर, राज्य औषधि नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि विभाग के अधिकारी आरोपी का इंतजार करते रहे लेकिन वह कार्यालय में जांच में शामिल नहीं हुआ। उसे मंगलवार को फिर से बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में नकली दवाओं की संदिग्ध डिलीवरी के बाद ड्रग कंट्रोलर दिल्ली ने भी इस संबंध में उन्हें जानकारी दी है। न्यायालय को नकली दवाओं आदि की जब्ती के साथ-साथ विनिर्माण इकाई को सील करने के बारे में सूचित किया गया है। मामले की जांच चल रही है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed