फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Councillor and former Deputy Mayor submitted a memorandum to the DC in the Kasumpti Mosque case

Shimla: कसुम्पटी मामले में पार्षद रचना शर्मा, पूर्व उप महापाैर राकेश शर्मा ने डीसी को साैंपा ज्ञापन

Tue, 17 Sep 2024 01:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Sep 2024 01:56 PM IST
विज्ञापन
Councillor and former Deputy Mayor submitted a memorandum to the DC in the Kasumpti Mosque case
पार्षद रचना शर्मा, पूर्व उप महापाैर राकेश शर्मा ने डीसी को साैंपा ज्ञापन - फोटो : संवाद

नगर निगम शिमला की पार्षद रचना शर्मा, पूर्व उप महापाैर राकेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने डीसी शिमला को ज्ञापन साैंपकर कसुम्पटी क्षेत्र में कथित  मस्जिद में विशेष समुदाय के इकट्ठा होने पर रोक लगाने की मांग की। पार्षद के अनुसार कुसम्पटी में जो अवैध ढांचा एक विशेष समुदाय द्वारा खड़ा किया है, उसे नगर निगम की ओर से अवैध घोषित किया गया है। उसी अवैध ढांचे पर एक विशेष समुदाय के लोग इकट्ठा हो रहे हैं, जिससे कसुम्पटी बाजार का माहौल खराब हो रहा है।

विज्ञापन


लोगों के अनुसार अनुसार यहां पर एक भी परिवार इस बाजार का स्थायी निवासी नहीं है और इस समुदाय के लोग प्रतिदिन यहां इकट्ठा हो रहे हैं, इनमें से अधिकतर कौन है कहा से आए हैं और कहां रहते हैं, इसकी जानकारी नहीं है, न कोई पंजीकरण है। इससे क्षेत्र में तनाव बन रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने डीसी से इन लोगों के एकत्र होने पर रोक लगाने की मांग की। अगर समय पर कार्रवाही नहीं होती तो इसके लिए प्रशासन, पुलिस व नगर निगम जिम्मेदार रहेंगे। क्योंकि हम स्थिति की गंभीरता को समय पर आपके सामने ला रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed