{"_id":"5eda71406584b059291622bc","slug":"coronavirus-warrior-staff-nurse-madhubala-rains-flowers-on-reaching-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पहुंचते ही कोरोना वॉरियर स्टाफ नर्स मधुबाला पर हुई फूलों की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पहुंचते ही कोरोना वॉरियर स्टाफ नर्स मधुबाला पर हुई फूलों की बारिश
Sat, 06 Jun 2020 10:54 AM IST
Krishan Singh
पंकज रणौत, अमर उजाला, जोल (ऊना)
पंकज रणौत, अमर उजाला, जोल (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 06 Jun 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
स्टाफ नर्स मधुबाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला ऊना के कोविड केयर सेंटर खड्ड में सेवाएं दे रही स्टाफ नर्स मधुबाला शुक्रवार को घर पहुंचीं तो परिवार सहित पूरे गांववासियों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। ड्यूटी के दौरान करीब 13 संक्रमित मरीज सेंटर में उपचार को आए थे। इनमें दो मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। मधुबाला ने कोविड केयर सेंटर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बीच एक सप्ताह लगातार ड्यूटी दी। घर आने से पहले मधुबाला को क्वारंटीन सेंटर में एक सप्ताह के लिए क्वारंटीन किया गया और कोविड-19 की जांच की गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी उन्हें घर छोड़ कर गई। कोरोना वॉरियर 9 साल की बेटी और 4 साल के बेटे को नाना-नानी के पास बसाल में छोड़ कर ड्यूटी पर गई थीं। मधुबाला के पति जेल विभाग शिमला में ड्यूटी दे रहे हैं। वह जब भी घर में वीडियो कॉल करतीं तो पति सहित 9 वर्षीय बेटी उनका हौसला बढ़ाते रहे। शुक्रवार को घर पहुंचने पर दोनों छोटे-छोटे बच्चे भावुक हो गए और अपनी मां का भावुक चेहरे से गुलाब के फूल देकर स्वागत किया।
विज्ञापन