{"_id":"5e8602608ebc3e768d063bbe","slug":"coronavirus-two-youths-kept-on-quarantine-escaped-after-hanging-the-wall","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: क्वारंटीन पर रखे दो युवक दीवार फांदकर फरार, शाम को पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: क्वारंटीन पर रखे दो युवक दीवार फांदकर फरार, शाम को पकड़े
Thu, 02 Apr 2020 08:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Apr 2020 08:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले के घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में क्वारंटीन किए लोगों में से दो युवक दीवार फांदकर फरार हो गए। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। पांच युवकों को गत रात्रि लगभग एक बजे कंदरौर नाके के दौरान पकड़ कर लाया गया था, जिनमें निरंकारी भवन में क्वारंटीन किए दो युवक दिन में लगभग 11 बजे दीवार फांदकर भाग गए।
विज्ञापन
हालांकि दोनों को पुलिस ने शाम चार बजे के करीब आईपीएच चौक के पास दबोच लिया है। भागे गए दोनों युवकों की शिनाख्त नरेश कुमार निवासी गांव टांडा डाकघर व तहसील बल्ह जिला मंडी और दूसरा बलदेव निवासी ढोलग डाकघर व तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। इसकी पुष्टि डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने की।
विज्ञापन