{"_id":"5e74b14c8ebc3e768f661786","slug":"coronavirus-this-action-will-be-taken-if-excess-ration-is-raised-or-sold","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत से ज्यादा राशन उठाया या बेचा तो होगी ये कार्रवाई, सरकार ने जारी किए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत से ज्यादा राशन उठाया या बेचा तो होगी ये कार्रवाई, सरकार ने जारी किए आदेश
Sat, 21 Mar 2020 11:47 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में कोरोना वायरस के खतरे के बीच दुकानों से जरूरत से ज्यादा राशन उठाने वाले लोगों और बेचने पर व्यापारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकार ने राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ जेल तक का प्रावधान कर दिया है। सरकार ने सभी जिला उपायुक्तों और जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को छापे मारने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, लोग ऐसी अफवाह फैला रहे हैं कि कोरोना वायरस के चलते राशन महंगा हो जाएगा।
विज्ञापन
यह भी कहा जा रहा है कि हिमाचल में राशन की किल्लत हो जाएगी। हालांकि, सरकार बार-बार कह रही है प्रदेश में रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की कमी नहीं होने देगी, लेकिन अफवाहों के बीच लोग तीन से चार महीने का राशन कोटा उठा रहे हैं। इस पर सरकार सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार ने जिला उपायुक्तों और जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे कारोबारियों पर नजर रखें, जो लोगों को जरूरत से ज्यादा सामान बेच रहे हैं।
विज्ञापन
सरकार ने नियमों में ऐसे कारोबारियों के खिलाफ जेल तक का प्रावधान किया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि कालाबाजारी रोकने और जरूरत से ज्यादा सामान उठाने पर यह आदेश जारी किए हैं। सरकार ने कारोबारियों को दुकानों और गोदामों के भीतर स्टॉक का ब्योरा भी देना होगा। अगर कालाबाजारी की गई तो कार्रवाई की जाएगी। सरकार का कहना है कि लोग ऐसी अफवाहों में न आएं। सरकार के पास राशन थोक में है। बाहरी राज्यों से लगातार राशन की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन