फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus: The entry of devotees into the Baba Balaknath temple complex prohibited

कोरोना का खौफ: बाबा बालकनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक

Tue, 17 Mar 2020 12:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: The entry of devotees into the Baba Balaknath temple complex prohibited
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिला दंडाधिकारी हरिकेश मीणा ने बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध के परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) की ओर से जारी आदेशों की अनुपालना में यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के परिसर में 17 मार्च, 2020 को दोपहर 2 बजे के बाद आगामी आदेशों तक सभी श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में स्थानीय पुलिस प्रशासन व मंदिर अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


मंदिर स्थित बाबा बालक नाथ की गुफा में सुबह व शाम की पूजा-अर्चना पूर्व की भांति निर्बाध जारी रहेगी, लेकिन इसमें केवल अधिकृत पुजारी ही पूजा संपन्न करेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेबकास्टिंग व सोशल मीडिया (यूट्यूब) के माध्यम से पूजा-अर्चना का सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट पर भी बाबा जी के दर्शन व पूजा का सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बाहरी राज्यों व अन्य स्थानों से आने वाले सभी श्रद्धालुओं से इसमें सहयोग की अपील की है।

जागरण, भंडारे व अन्य आयोजनों पर रोक

उन्होंने कहा कि उपरोक्त आदेशों के अनुसार जिला में विभिन्न सामाजिक समारोहों जैसे सत्संग , जागरण, कीर्तन, लंगर, भोज, भंडारा, अन्य पार्टियों एवं सामुदायिक भोज (धाम) इत्यादि के आयोजन पर भी आगामी आदेशों तक प्रतिबंध रहेगा। अपरिहार्य परिस्थितियों में जिला दंडाधिकारी की विशेष अनुमति के बाद ही ऐसे आयोजन किए जा सकेंगे।

उपायुक्त ने जिला के सभी लोगों से यह भी आग्रह किया है कि बहुत आवश्यक न होने की स्थिति में अपने घरों से बाहर भीड़-भाड़ वाले स्थलों की यात्रा न करें, ताकि कोरोना के प्रभाव में आने या इसके संक्रमण से बचा जा सके। यदि विशेष परिस्थितियों में कार्य के लिए घरों से बाहर निकलना आवश्यक हो तो  कोरोना से बचाव संबंधी सावधानियों का अवश्य ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed